फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Man found hanging at his house in Gujarat; 'suicide note' names Congress MLA

Gujarat: फांसी के फंदे पर लटका मिला शव, सुसाइड नोट में सास-ससुर और कांग्रेस विधायक का जिक्र; जांच जारी

Sun, 29 Oct 2023 07:21 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 29 Oct 2023 07:21 PM IST
सार

Gujarat: पुलिस ने कहा, प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला है। मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। सुसाइड नोट की फोरेंसिक जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Man found hanging at his house in Gujarat; 'suicide note' names Congress MLA
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात के जूनागढ़ जिले के चोरवाड़ गांव में एक व्यक्ति का शव उसके घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

पुलिस निरीक्षक केएम गढ़वी ने बताया कि मृतक  के पास से एक कथित सुसाइड नोट मिला है, जिसमें कहा गया है कि वह अपने ससुराल वालों और एक कांग्रेस विधायक के कारण यह कदम उठा रहा है। गढ़वी ने कहा कि नितिन परमार (28 वर्षीय) का शव शनिवार की दरम्यानी रात को उसके घर की छत से लटका मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुसाइड नोट में सास-ससुर और विधायक का जिक्र
उन्होंने कहा, प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला है। मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। सुसाइड नोट की फोरेंसिक जांच की जा रही है। गढ़वी ने कहा, पुलिस ने परमार के पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें उनके सास-ससुर और विधायक विमल चूडासमा सहित तीन नामों का जिक्र है। 
 

विज्ञापन

यह स्वीकार करते हुए कि मृतक परमार उनका रिश्तेदार था, चूडासमा ने आरोप लगाया कि यह हत्या का मामला लगता है, लेकिन उन्हें बदनाम करने की साजिश के तहत आत्महत्या के रूप में दिखाया गया है। 

सुसाइड नोट मेरे खिलाफ साजिश: कांग्रेस विधायक
कांग्रेस विधायक ने पत्रकारों से कहा, सुसाइड नोट में जिस व्यक्ति ने मेरा नाम का जिक्र किया है, उसने पिछले दो वर्षों से मुझसे बातचीत नहीं की है। वह मेरी चाची का बेटा है। उसके शरीर पर चोट के निशान को देखकर उसके परिजनों का मानना है कि उसकी हत्या की गई है। मुझे लगता है कि सुसाइड नोट मेरे खिलाफ साजिश है। पत्र उसकी लिखावट में नहीं है। यह मुझे बदनाम करने की साजिश है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed