{"_id":"62f6e201d6a52776e33f6130","slug":"man-fires-at-attackers-bullet-hits-13-year-old-girl-in-amravati","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: अमरावती में एक व्यक्ति ने हमलावरों पर चलाई गोली, चूक से 13 साल की बच्ची को लगी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: अमरावती में एक व्यक्ति ने हमलावरों पर चलाई गोली, चूक से 13 साल की बच्ची को लगी
Sat, 13 Aug 2022 04:58 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, अमरावती
पीटीआई, अमरावती
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 13 Aug 2022 04:58 AM IST
सार
पुलिस के अनुसार, अहमद खान नामक एक व्यक्ति पर कुछ लोगों ने तलवार और चाकू से हमला किया था और खान ने अपने बचाव में हमलावरों पर गोलियां चलाईं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के अमरावती शहर में आपसी झगड़े में एक बच्ची चपेट में आ गई। घटना शुक्रवार शाम की है जब कुछ हमलावर एक व्यक्ति को पीट रहे थे तो उसने अपने बचाव में उन पर गोली चला दी लेकिन गोली निशाने से चूक गई और पास से गुजर रही 13 साल की एक लड़की को लग गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
घटना पठान चौक इलाके के कदबी बाजार में शाम करीब चार बजे हुई और इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार यह घटना पठान चौक इलाके में शाम करीब चार बजे हुई और इलाके में तनाव पैदा हो गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, अहमद खान नामक एक व्यक्ति पर कुछ लोगों ने तलवार और चाकू से हमला किया था और खान ने अपने बचाव में हमलावरों पर गोलियां चलाईं। उन्होंने बताया कि गोली नौवीं कक्षा की एक छात्रा को लगी जो वहां से गुजर रही थी।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा कि हैदरपुरा की रहने वाली लड़की को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया और फिर एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस आयुक्त आरती सिंह ने पुलिस की एक टीम के साथ घटनास्थल का दौरा किया। मामले की जांच की जा रही है।