फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   man climb nearby cellphone tower and threatened to jump off if family did not accept his marriage

मां-बाप ने बच्चे को अपनाने से किया इंकार तो गुस्साए बेटे ने कर दिया यह काम

Mon, 11 Jun 2018 01:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेलंगाना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेलंगाना Updated Mon, 11 Jun 2018 01:55 PM IST
विज्ञापन
man climb nearby cellphone tower and threatened to jump off if family did not accept his marriage
सांकेतिक तस्वीर

आप सभी ने बॉलीवुड फिल्म शोले तो जरूर देखी होगी। आपको इस फिल्म में फिल्माया गया वो सीन बहुत अच्छी तरह से याद होगा जिसमें अभिनेता धर्मेंद्र (वीरू) हेमा मालिनी का हाथ उनके हाथ में देने से मना करने वाली मौसी की वजह से पानी की टंकी पर चढ़ जाता है। वीरू मौसी से कहती है कि जब तक वह बसंती का हाथ उसके हाथ में नहीं देंगी वह नीचे नहीं उतरेगा। ऐसा ही सीन सोमवार को तेलंगाना में देखने को मिला है।

विज्ञापन


तेलंगाना के मोथकुर में इस सीन से प्रेरित एक 35 साल के शख्स ने ऐसा ही किया। हालांकि ऐसा उसने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करने के 10 साल बाद किया। शख्स का नाम डी उपेंद्र चारी है। जिसने परिवार की इच्छा के विरुद्ध अपनी गर्लफ्रेंड से 10 साल पहले शादी की थी। परिवार को इस शादी से ऐतराज था क्योंकि उसकी गर्लफ्रेंड दूसरी जाति की थी। तब से उन्होंने दोनों से दूरी बना रखी थी।
विज्ञापन


चीजें उस समय बदल गईं जब जोड़े के यहां दो बच्चों ने जन्म लिया। इसके बाद चारी अपने बच्चों को लेकर परिवार के पास गया। हालांकि चारी के परिवार ने उसकी पत्नी और बच्चों को घर के अंदर प्रवेश करने से मना कर दिया। जिसके बाद वह एक सेलफोन टावर पर चढ़ गया और धमकी दी यदि परिवार उसकी शादी को स्वीकार नहीं करता है तो वह नीचे कूद जाएगा। जल्द ही गांववाले टावर के नीचे इकट्ठा हो गए और स्थानीय पुलिस की मदद से चारी को नीचे उतारा गया। चारी और परिवार को पुलिस ने समझाया और वापस घर भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed