फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Man charred to death in pune, onlookers film him on phones

शर्मनाक: वो जल रहा था और लोग बना रहे थे वीडियो

Mon, 09 May 2016 07:13 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 09 May 2016 07:13 PM IST
विज्ञापन
Man charred to death in pune, onlookers film him on phones
पोपट की पत्नी निर्मला बंसोड़े - फोटो : Indian Express

सोशल साइट्स पर सामाजिक होने का दावा करने वाले लोग कितने अमानवीय हो चले यह जानने के लिए महाराष्ट्र के पुणे में जो घटना हुई वही काफी है। बीते शनिवार को यहां जो हुआ वो आपको शर्मिंदा कर सकता है कि लोग ऐसा कैसे कर सकते हैं? एक आदमी जल गया और लोग केवल वीडियो बनाते रह गए। गत शनिवार की दोपहर पुणे के पास पिंपड़ी स्थित छिंछवड़ा 55 साल के पोपट बंसोड़े जो पेशे से मोची थे वो अपने काम में व्यस्त थे। जहां वो काम करते थे उसके ठीक पीछे बिजली के ट्रांसफार्मर से निकली आग ने उनके परिवार की जिंदगी बदल दी। ट्रांसफार्मर से निकली आग के चलते वो जलने लगे, वो मदद के लिए चिल्लाए लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उन्हें जलने दिया और वहां खड़े होकर केवल वीडियो बनाते रहे और उसे यू-ट्यूब पर पोस्ट किया।'

विज्ञापन


पोपट के पुत्र सोमनाथ बंसोड़े ने कहा कि मेरे पिता ने मदद के लिए आवाज लगाई लेकिन किसी ने मदद नहीं की। वहां बड़ा सा ट्रैफिक जाम लग गया। वहां मौजूद लोग मेरे पिता को जलता हुआ देख रहे थे और उनकी संवेदनशीलता खत्म हो गई थी। यहां तक की उन्होंने वीडियो भी बनाए लेकिन कोई भी आग को बुझाने के लिए आगे नहीं आया। सोमनाथ ने यह भी बताया कि उसके पिता आंशिक रूप से विकलांग भी थे।
विज्ञापन


पोपट की पत्नी ने निर्मला जो उसी ट्रांसफर से थोड़ी दूरी पर काम करती थी उन्होंने बताया कि 'मेरे पति काम करने में तल्लीन थे और उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं लगा कि उनके कपड़ो में आग लग गई है। उन्हें जब इस बात का पता चला तो उन्हें किसी की ओर से कोई मदद नहीं मिली। मैं जब वहां पहुंची तो उनका शरीर पूरी तरह से जल चुका था। न हाथ था, न  चेहरा, कुछ नहीं बचा था।' महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (MSEDCL) ने परिवार को 20,000 रुपए की मदद पेश थी जिसे उनके परिवार ने ठुकरा दिया। पोपट के बेटे सोमनाथ ने कहा कि मेरे पिता हर रोज 400 रुपए कमाते थे और 12 घंटे काम करते थे। मैंने उन्हें कभी घर में बैठे हुए नहीं देखा। इस मामले में MSEDCL ने जांच बैठाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed