फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Man brother in law among several killed while taking back father body home from hospital news in hindi

Odisha: एंबुलेंस में पिता के शव को लेकर लौट रहे बेटे समेत तीन की सड़क हादसे में मौत, मां गंभीर रूप से घायल

Sat, 01 Feb 2025 05:31 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 01 Feb 2025 05:31 PM IST
सार

हादसे में संजय की मां को गंभीर चोटें आई हैं। इलाज के लिए उन्हें भोगराय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीमारी का इलाज कराने के दौरान संजय के पिता की शुक्रवार को मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Man brother in law among several killed while taking back father body home from hospital news in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

ओडिशा के भद्रक जिले में एक एंबुलेंस के डंपर की चपेट में आने से 26 वर्षीय व्यक्ति, उनकी पत्नी के भाई और वाहन चालक की मौत हो गई। व्यक्ति अपने पिता के शव को अस्पताल से घर ले जा रहा था। यह घटना मैतापुर के राष्ट्रीय राजमार्ग 16 के पास घटी। मृतकों की पहचान 26 वर्षीय संजय जेना, 42 वर्षीय सुधांसु जेना और एंबुलेंस चालक दिलीप सिंह के तौर पर की गई है। इस हादसे में संजय की मां को गंभीर चोटें आई हैं। इलाज के लिए उन्हें भोगराय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीमारी का इलाज कराने के दौरान संजय के पिता की शुक्रवार को मौत हो गई थी। यह घटना तब घटी जब वे शव को लेकर अपने घर लौट रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed