Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Man borrows from Saddam book uses thallium on wife in laws Delhi police

दिल्ली: सद्दाम की किताब पढ़ खुद बनाया खाना, पत्नी-सास को दे दिया जहर, ऐसे हुआ 'सच का सामना'

Thu, 25 Mar 2021 08:16 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Thu, 25 Mar 2021 08:16 AM IST
विज्ञापन
Man borrows from Saddam book uses thallium on wife in laws Delhi police
सद्दाम हुसैन - फोटो : Social Media

जब कभी तानाशाह शब्द सुनते हैं, तो सबसे पहले इराक पर दो दशक तक शासन करने पर वाले तानाशाह सद्दाम हुसैन का नाम जेहन में आता है। सद्दाम हुसैन के बारे में कहा जाता है कि वह अपने राजनीतिक विरोधियों को मारने के लिए थैलियम का इस्तेमाल करता था। दिल्ली के रियल एस्टेट कारोबारी ने सद्दाम हुसैन को लेकर लिखी गई एक किताब को पढ़ने के बाद कथित तौर पर यही फॉर्मूला अपनी पत्नी और ससुराल वालों को मारने के लिए आजमाया, जिससे उसकी सास की मौत हो गई और पत्नी फरवरी से लेकर अब तक कोमा में है। पुलिस ने मामले में कारोबारी वरुण अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने मंगलवार रात दिल्ली के ग्रेटर कैलाश निवासी 37 वर्षीय रियल स्टेट कारोबारी वरुण अरोड़ा को सास की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। पत्नी की भाभी की मौत भी उसी दौरान हुई थी। जबकि वरुण की पत्नी फरवरी से अब तक कोमा में है। 
विज्ञापन


ऐसे सामने आया मामला 
पुलिस के मुताबिक,  होम्योपैथी दवाओं के निर्माता 62 वर्षीय देवेंद्र मोहन शर्मा ने 21 मार्च को पुलिस से संपर्क किया। देवेंद्र शर्मा ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी अनीता शर्मा की गंगा राम अस्पताल में मौत हो गई। उन्होंने अपने दामाद पर हत्या करने का संदेह जताया था। इसके बाद पुलिस ने मामले की पड़ताल की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

खाने में मिलाकर दिया था थैलियम

देवेंद्र शर्मा ने आरोप लगाया कि उसके दामाद वरुण अरोड़ा ने मछली पकाई, जिसमें उसने थैलियम मिला दिया। अपनी बनाई मछली उसने मेरे परिवार के सदस्यों को परोसी। मछली न तो खुद खाई और ना ही अपने जुड़वा बच्चों को परोसी। जिन्होंने मछली नहीं खाई, वो लोग स्वस्थ्य हैं, जबकि मेरी पत्नी और बहू को मौत हो गई और बेटी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है।

पुलिस अधिकारियों ने दिल्ली पुलिस मुख्यालय में अपने वरिष्ठों के साथ इस विषय पर चर्चा की। इसके बाद उन्होंने देवेंद्र शर्मा का मेडिकल कराया। डॉक्टर तब हैरान रह गए, जब उन्हें देवेंद्र के     रक्त में थैलियम का स्तर बढ़ा हुआ मिला। पुलिस ने अनीता शर्मा का पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच कराई। इसमें भी थैलियम का स्तर बढ़ा होने की पुष्टि हुई। 

लैपटॉप ने खोला राज

पुलिस ने मंगलवार शाम को वरुण अरोड़ा के घर छापेमारी कर उसका लैपटॉप बरामद किया। लैपटॉप खंगालने पर पुलिस को ब्राउजिंग हिस्ट्री में थैलियम से संबंधित कई वेब पेज खोले जाने की जानकारी मिली। थैलियम का इस्तेमाल तानाशाह सद्दाम हुसैन ने अपने  राजनीतिक विरोधियों को खत्म करने के लिए किया था। इसी के साथ सद्दाम हुसैन से संबंधित किताब भी बरामद की है। इसके साथ पुलिस ने संदेह जताया है कि आरोपी ने सद्दाम से प्रेरित होकर थैलियम से पत्नी और ससुराल वालों को मारने की साजिश रची। 

इसके बाद पुलिस ने इंदरपुरी पुलिस स्टेशन में वरुण के खिलाफ हत्या का आरोप दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। हालांकि, उसने अभी अपना गुनाह कबूल नहीं किया है। 

क्या है थैलियम

थैलियम एक अत्यधिक जहरीला धातु रासायनिक तत्व है जिसे खराब धातुओं में वर्गीकृत किया जाता है। इसकी विषाक्तता के बावजूद थैलियम में कई वाणिज्यिक और औद्योगिक उपयोग हैं। हालांकि, उपभोक्ता सीधे इसे बाजार जाकर नहीं खरीद सकते हैं। थैलियम का उपयोग कीट और चूहे के जहर के रूप में किया जाता था। हालांकि, बाद में इसके उपयोग पर रोक लगा दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed