फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Man bites off snake's head after it slithers into mouth

इंदौर में सांप को मुंह में चबा गया शख्स, जिंदा भी बचा

Fri, 09 Sep 2016 03:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 09 Sep 2016 03:13 PM IST
विज्ञापन
Man bites off snake's head after it slithers into mouth
सांप - फोटो : Times Of India
सांप के इंसान को काटे जानी की घटनाएं तो खूब होती हैं लेकिन इंदौर में इसके उलट भी हुआ। यहां एक शख्स ने नींद में सांप को अपने मुंह से काटा और दो टुकड़ों में बांट दिया। अंग्रेजी अखबार 'टाइम्स ऑफ इंडिया' की रिपोर्ट के मुताबिक, 28 वर्षीय विनोद रघुंवशी इतनी गहरी नींद सोए हुए थे कि उन्हें पता ही नहीं चला कि कब सांप उनके बिस्तर पर चढ़ गया। सांप का सिर उनके मुंह में घुसा ही था कि उन्होंने उसे दातों से काटा तो सांप के दो टुकड़े हो गए। सांप का सिर और बाकी बचा हिस्सा फर्श पर रेंगता रहा।
विज्ञापन


विनोद की मां ने कमरे में जो नजारा देखा तो हैरान रह गईं। बेटे के मुंह पर खून लगा था और कटा हुआ सांप फर्श पर रेंग रहा था। विनोद को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, उनकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

किसी को भी नहीं हुआ यकीन

Man bites off snake's head after it slithers into mouth
सांप (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : self
विनोद रघुवंशी इंदौर में एक पेट्रोल पंप पर काम करता है। थके-हारे विनोद कुलकर्णी का भट्टा स्थित अपने घर लौटे और सो गए। करीब चार फीट लंबा सांप उनकी टीन से बनी छत से बिस्तर पर गिरा था। घटना के कुछ ही देर बाद कमरे में आई उनकी मां ने चौकाने वाला नजारा देखा। विनोद की मां रामप्यारी ने बताया, 'मैंने उसके चेहरे पर खून लगा देखा और फर्श पर बिना सिर का सांप पड़ा था। मेरे बेटे ने मुझे बताया कि उसके मुंह में कुछ गिरा और उसने उसे चबा लिया।' पुलिस और अस्पताल के लोगों को जब यह कहानी सुनाई तो हर कोई हैरान रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed