फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Man barge into women compartment and do obscene act with women journalist in train in Chennai

ट्रेन में भी महिलाएं असुरक्षित: महिला बोगी में पत्रकार से अश्लील हरकत, पीड़िता ने वीडियो किया शेयर

Tue, 15 Feb 2022 02:11 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 15 Feb 2022 02:11 PM IST
सार

चेन्नई की एक महिला पत्रकार ने बताया कि महिला बोगी में एक आदमी घुस आया, जिसने उनके सामने अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी। पत्रकार ने सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो शेयर किया है।

विज्ञापन
Man barge into women compartment and do obscene act with women journalist in train in Chennai
ट्रेन में महिला पत्रकार के सामने अश्लील हरकत - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

चेन्नई की एक महिला पत्रकार के साथ हुई घटना ने ट्रेन में महिला सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर दिया है। पत्रकार रेणुका ने बताया कि वो महिला बोगी में सफर कर रही थी। इसी बीच एक आदमी उनके सामने बैठकर अश्लील हरकत करने लगा। हालांकि, महिला ने हिम्मत दिखाई और पूरी घटना रिकॉर्ड कर लिया।
विज्ञापन


9 फरवरी को रेणुका नागरजन नाइट शिफ्ट खत्म करके घर वापस जा रही थी।वे नुंगमबक्कम रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में महिला कम्पार्टमेंट में चढ़ी। इसी बीच एक आदमी भी महिला कम्पार्टमेंट में घुस गया। जिसके बाद वह रेणुका की सीट के सामने बैठकर अश्लील हरकत करने लगा। पहले तो महिला आदमी के इस हरकत से चौंक गई लेकिन उन्होंने हिम्मत की और फोन निकालकर उसका वीडियो बना लिया। 
विज्ञापन


जब रेणुका ने आदमी को डांटा तो आदमी ट्रेन से कूद गया। महिला द्वारा रिकॉर्ड वीडियो ने ट्रेन में महिला सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ट्रेन में अकेली सफर कर रही महिला भी सुरक्षित नहीं है। रेणुका ने यह वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन में सीसीटीवी और गार्ड की मांग
वहीं रेणुका नागरजन ने मीडिया से बात की। जिसमें उन्होंने बताया कि रात को ट्रेन में सफर करने वाली महिलाओं को अक्सर ऐसी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोगों से सही से निपटा जा सके, इसके लिए महिला बोगियों में सीसीटीवी कैमरा लगाया जाना चाहिए। महिला बोगियों में सीसीटीवी और गार्ड लगाने की पैरवी करते हुए उन्होंने कहा कि वह आदमी मुझे मारकर भी भाग सकता था। 


आरोपी गिरफ्तार
रेलवे पुलिस प्रशासन ने मामले को लेकर प्रेस नोट जारी किया। उन्होंने बताया कि वीडियो के आधार पर लक्ष्मणण नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर धारा 354 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed