Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Man attacks Kolkata bus conductor with chopper after row over fare with women

पहले थप्पड़, फिर चापड़ से हमला: बस किराये को लेकर हुआ विवाद, हमलावर फरार; क्या सीसीटीवी से पकड़े जाएंगे आरोपी?

Tue, 17 Nov 2026 11:01 PM IST
निर्मल कांत पीटीआई, कोलकाता।
पीटीआई, कोलकाता। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 17 Nov 2026 11:01 PM IST
सार

कोलकाता में बस किराये को लेकर तीन महिलाओं से विवाद के बाद कंडक्टर पर चापड़ से जानलेवा हमला किया गया। आरोप है कि करीब पांच युवकों ने बस रोककर उन पर कई वार किए। विवाद कहां से शुरू हुआ? पढ़िए रिपोर्ट। 

विज्ञापन
Man attacks Kolkata bus conductor with chopper after row over fare with women
अपराध (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोलकाता में बस किराये को लेकर विवाद के बाद एक कंडक्टर पर कथित तौर पर चापड़ से हमला किया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, तीन महिलाओं से किराये को लेकर विवाद हुआ था। ये महिलाएं पश्चिम बंगाल के बाहर की रहने वाली बताई जा रही हैं। इसके बाद कुछ युवकों ने बस कंडक्टर पर हमला कर दिया। हमले में कंडक्टर के पेट और हाथों पर कई चोटें आईं। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने हत्या की कोशिश का मामला क्यों दर्ज किया?
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, 'इस घटना के संबंध में प्रगति मैदान थाने में हत्या की कोशिश की शिकायत दर्ज कराई गई है। आरोपियों की पहचान करने और उनका पता लगाने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है'।
विज्ञापन


यह घटना रविवार को ईस्टर्न मेट्रोपोलिटन बाइपास पर वीआईपी बस स्टॉप के पास हुई। कंडक्टर की पहचान दीपक मंडल के रूप में हुई है। वह राजा बाजार डिपो से जुड़ी बस में तैनात थे। घटना के समय उनकी ड्यूटी टी-10 बस में थी। यह बस मालंचा की ओर जा रही थी। दोपहर करीब साढ़े बजे तीन महिलाएं वीआईपी बस स्टॉप से बस में चढ़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या हुआ विवाद?
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, शिकायत में बताया गया है कि बस कुछ दूर चली तो मंडल ने महिलाओं से किराया मांगा। आरोप है कि महिलाओं ने किराया देने से इनकार कर दिया। इसके बाद कंडक्टर ने उनसे पहचान पत्र दिखाने को कहा। वह यह पता करना चाहते थे कि महिलाएं राज्य सरकार की महिला-अनुकूल मुफ्त बस यात्रा योजना के तहत सफर करने की पात्र हैं या नहीं। 

इसी बात पर कंडक्टर और तीनों महिलाओं के बीच बहस शुरू हो गई। आरोप है कि जब मंडल ने टिकट खरीदने पर जोर दिया, तो एक महिला ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। इसके बाद तीनों महिलाएं घटकपुकुर के पास बस से उतर गईं।

युवकों ने बस रोककर कैसे किया हमला?
पुलिस अधिकारी ने बताया कि रात करीब 8 बजे बस अपनी तय यात्रा पूरी करके वापस लौट रही थी। उस समय बस में यात्री भी मौजूद थे। तभी करीब पांच युवकों के एक समूह ने उसी वीआईपी बस स्टॉप के पास बस को रोक लिया। युवकों ने पहले बस चालक को अपशब्द कहे।  इसके बाद उनमें से एक युवक बस में चढ़ गया। उसने चापड़ से मंडल पर कई बार हमला किया।

ये भी पढ़ें: 'क्या सुप्रीम कोर्ट का आदेश पढ़ा है?': मेकेदातु बांध पर तमिलनाडु के दलों से शिवकुमार का सवाल; क्या-क्या बोले?

हमले के बाद कंडक्टर खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़े। दूसरे यात्रियों ने हमलावरों को रोकने की कोशिश की। लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस
पुलिस अधिकारी ने कहा, हमें इस घटना के संबंध में हत्या की कोशिश की शिकायत मिली है। इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। घटना में शामिल लोगों की पहचान करने और पूरी घटना का क्रम पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।


परिवहन मंत्री ने कंडक्टर को क्या भरोसा दिया?
इस बीच, परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह ने घायल कंडक्टर से मुलाकात की। उन्होंने उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। मंडल को वेतन के साथ छुट्टी भी दी गई है। उन्हें पूरी तरह ठीक होने के बाद ही काम पर लौटने की सलाह दी गई है। मंडल जयनगर के रहने वाले हैं। उन्हें आश्वासन दिया गया है कि इलाज और ठीक होने के दौरान परिवहन विभाग उनकी हर संभव मदद करेगा।

मुफ्त बस यात्रा की सुविधा किसे मिलती है?
राज्य सरकार ने हाल ही में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा शुरू की है। इसका लाभ उन महिलाओं को मिलता है, जो वैध पहचान पत्रों के जरिए पश्चिम बंगाल का निवासी होना साबित कर सकती हैं। दूसरे राज्यों की महिलाओं को मौजूदा नियमों के तहत बस का टिकट खरीदना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed