{"_id":"5bd98a8cbdec22698b7fd1d6","slug":"man-arrested-who-made-objectionable-remarks-against-pm-narendra-modi-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी के खिलाफ 'आपत्तिजनक' टिप्पणी करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी के खिलाफ 'आपत्तिजनक' टिप्पणी करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार
भाषा, कन्याकुमारी (तमिलनाडु)
Updated Wed, 31 Oct 2018 04:27 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
सोशल मीडिया पर एक वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कुछ भाजपा नेताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनेश राजकुमार को साराविलाई के पास से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार उसने अप्रैल में एक वीडियो रिकॉर्ड किया था, जब वह कतर में था। वीडियो में उसने कठुआ में नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार और हत्या की घटना पर प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि भाजपा के जिला महासचिव सी थंगप्पन की शिकायत के आधार पर राजकुमार को गिरफ्तार किया गया है।