फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Man arrested praising Hamas Karnataka security Jewish place worship increased big news in hindi

Big News: कर्नाटक में हमास की प्रशंसा करने पर व्यक्ति गिरफ्तार, केरल में बढ़ाई गई यहूदी पूजास्थल की सुरक्षा

Tue, 17 Oct 2023 07:28 AM IST
यशोधन शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: यशोधन शर्मा Updated Tue, 17 Oct 2023 07:28 AM IST
सार

मट्टनचेरी में फिलहाल यहूदी समुदाय के केवल दो सदस्य रहते हैं। एक समय इसे केरल के यहूदी शहर के रूप में जाना जाता है। 1567 में निर्मित यह सिनेगॉग तत्कालीन कोचीन साम्राज्य के दौरान यहूदी समुदाय के सात धार्मिक स्थलों में से एक था।

विज्ञापन
Man arrested praising Hamas Karnataka security Jewish place worship increased big news in hindi
National News - फोटो : Social Media

विस्तार

कर्नाटक की मंगलुरु सिटी पुलिस ने सोमवार को कहा कि आतंकी संगठन हमास के समर्थन में सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करने के आरोप में एक 58 वर्षीय जाकिर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि यहां जोकाटे के रहने वाले जाकिर ने लोगों को देशभक्त बताकर हमास के लिए प्रार्थना करने का आग्रह किया। 

विज्ञापन


वीडियो, जो शुरू में एक व्हाट्सएप ग्रुप पर पोस्ट किया गया था, वायरल हो गया है और सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किया गया है। आरोपी एक कब्रिस्तान में काम करता है और विश्व खबरस्थान संघ का सदस्य है। वीडियो वायरल होने के बाद मंगलुरु नॉर्थ पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


केरल में बढ़ाई गई 450 वर्ष पुराने यहूदी प्रार्थनास्थल की सुरक्षा
केरल पुलिस ने मट्टनचेरी स्थित परदेसी सिनेगॉग (प्रार्थनास्थल) की सुरक्षा बढ़ा दी है। यह सिनेगॉग करीब 450 साल पुराना है। यहां दुनियाभर के यहूदी प्रार्थन के लिए आते हैं। राज्य के अधिकारियों ने इस प्रार्थना स्थल के ऐतिहासिक और प्रतीकात्मक महत्व को देखते हुए एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मट्टनचेरी में फिलहाल यहूदी समुदाय के केवल दो सदस्य रहते हैं। एक समय इसे केरल के यहूदी शहर के रूप में जाना जाता है। 1567 में निर्मित यह सिनेगॉग तत्कालीन कोचीन साम्राज्य के दौरान यहूदी समुदाय के सात धार्मिक स्थलों में से एक था। कोचीन का यहूदी समुदाय केरल का एक समृद्ध व्यापारिक समुदाय था।

तेलंगाना में लड़कियों की शादी में 10 ग्राम सोना देने का वादा कर सकती है कांग्रेस
कांग्रेस तेलंगाना चुनाव के लिए अपने घोषणापत्र में महिलाओं और छात्रों को लुभाने पर खास जोर देने की तैयारी में है। इस घोषणापत्र में लड़कियों के विवाह के समय दस ग्राम सोना एवं एक लाख रुपये नकद देने का वादा किया जा सकता है। 

तेलंगाना कांग्रेस कमेटी की घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष डी श्रीधर बाबू के मुताबिक, महालक्ष्मी गारंटी के तहत लड़कियों को नकदी के अलावा सोना भी दिया जाएगा। वहीं, घोषणापत्र समिति के एक सदस्य ने छात्रों को मुफ्त इंटरनेट देने की तैयारी की जानकारी दी।

पूर्वी कमान क्षेत्र की हर हवाई पट्टी पर उतर सकेंगे विमान
पूर्वी कमान के प्रमुख एयर मार्शल एसपी धारकर ने रविवार को कहा कि जल्द ही पूर्वी कमान क्षेत्र में वायुसेना के विमान किसी भी हवाई पट्टी पर उतर सकेंगे। पूर्वी कमान से पांच देशों की सीमाएं लगती हैं। ऐसे में यहां मौजूद सभी हवाई पट्टियों को विकसित कर इस्तेमाल में सक्षम बनाया जाएगा। 

एयर शो कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एयर मार्शल ने चीन का नाम लिए बिना कहा कि पूर्वी कमान क्षेत्र में जल्द ही भारतीय वायु सेना के पास भी ठीक उसी तरह की क्षमता होगी, जैसी किसी भी अन्य पड़ोसी देश के पास है। 

भारतीय वायु सेना अरुणाचल प्रदेश में एयर शो आयोजित कर रही है। चीन की सीमा से लगे अरुणाचल में यह इस तरह का पहला वायु शक्ति का प्रदर्शन है। पूर्वी कमान क्षेत्र में राफेल लड़ाकू विमान का बेस बनाने की संभावना पर कहा, जरूरत पड़ने वायुसेना के किसी भी विमान को इस्तेमाल किया जा सकता है। 

इसरो के साथ नई पीढ़ी में विज्ञान को बढ़ावा देंगे प्रगनानंदा 
देश की नई पीढ़ी को अंतरिक्ष, विज्ञान व तकनीक की ओर प्रोत्साहित करने के लिए ग्रैंडमास्टर रमेशबाबू प्रगनानंदा भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के साथ काम करेंगे। इसरो अध्यक्ष एस सोमनाथ ने सोमवार को चेन्नई में उनके घर पहुंचकर मुलाकात की और यह जानकारी दी। 

वहीं, प्रगनानंदा ने बताया कि उन्हें इसरो ने श्रीहरिकोटा आने के लिए आमंत्रित किया है। सोमनाथ ने कहा, चंद्रमा पर भारत का रोवर प्रज्ञान स्थापित है तो धरती पर प्रगनानंदा हैं। इसरो ने भारत के लिए चंद्रमा पर जो हासिल किया है, वही प्रगनानंदा ने धरती पर किया। 


केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के पुराने 11,000 वाहन हो जाएंगे कबाड़
केंद्र सरकार की 15 वर्ष से अधिक पुराने सभी वाहनों को हटाने की नीति के तहत केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के 11 हजार से अधिक वाहनों का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। गृह मंत्रालय ने सभी राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासनों से पुलिस संगठनों के खराब हो चुके वाहनों को हटाने और उनके स्थान पर बेहतर प्रौद्योगिकी एवं कम ईंधन खपत वाले किफायती वाहनों को लाने के लिए आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed