फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Man arrested over allegations of bribery for manipulating competition results Found dead

'मैं निर्दोष हूं': रिश्वत लेकर प्रतियोगिता के परिणाम बदलने के आरोप में हुआ गिरफ्तार, जमानत पर निकल किया सुसाइड

Thu, 14 Mar 2024 12:40 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 14 Mar 2024 12:40 PM IST
सार

तिरुवनंतपुरम पुलिस ने शनिवार को रिश्वत लेने के आरोप में शाजी और दो ट्रेनर जोमेत और सूरज को गिरफ्तार किया था। बुधवार की रात करीब साढ़े सात बजे जहर खाने के बाद शाजी अपने कमरे में मृत पाए गए थे।

विज्ञापन
Man arrested over allegations of bribery for manipulating competition results Found dead
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मार्गमकली प्रतियोगिता के जज, जिन्हें पिछले हफ्ते केरल यूनिवर्सिटी के यूथ फेस्टिवल में प्रतियोगिता का परिणाम बदलने के लिए रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था, बुधवार की रात मृत पाए गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 51 वर्षीय शाजी जमानत पर बाहर थे। वह बुधवार की रात करीब साढ़े सात बजे जहर खाने के बाद अपने कमरे में मृत पाए गए थे।
विज्ञापन


अधिकारी ने आगे कहा, "परिजनों ने उनका शव देखा और फिर हमें फोन किया।" उन्होंने बताया कि पूछताछ की कार्रवाई आज होगी। परिवार वालों को एक सुसाइड नोट भी मिला जिसमें मृतक ने दावा किया कि वह निर्दोष है और उसने कोई पैसा नहीं लिया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि सुसाइड नोट में यह भी लिखा था कि उन्होंने योग्यता के आधार पर ही नंबर दिए थे। तिरुवनंतपुरम पुलिस ने शनिवार को रिश्वत लेने के आरोप में शाजी और दो ट्रेनर जोमेत और सूरज को गिरफ्तार किया था। हालांकि, इस विवाद के बाद प्रतियोगिता को रद्द कर दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed