{"_id":"5d2ff1e18ebc3e6c9d3b43c2","slug":"man-arrested-for-sending-invitation-to-people-for-beef-festival-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीफ महोत्सव के लिए व्यक्ति ने लोगों को सोशल मीडिया पर भेजा आमंत्रण, गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बीफ महोत्सव के लिए व्यक्ति ने लोगों को सोशल मीडिया पर भेजा आमंत्रण, गिरफ्तार
Thu, 18 Jul 2019 09:43 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: आसिम खान
Updated Thu, 18 Jul 2019 09:43 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘बीफ महोत्सव’ में लोगों को आमंत्रित करने वाला पोस्ट सोशल मीडिया पर अपलोड करने के आरोप में जिले के 33 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। कुम्भकोणम में जल्द ही इस ‘बीफ महोत्सव’ का आयोजन होने वाला है।
विज्ञापन
पुलिस ने बुधवार को बताया कि ‘तमिलनाडु कुडियारासू काची’ के संस्थापक एस एझिलन को फेसबुक पर यह आमंत्रण पोस्ट अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एझिलन कुम्भकोणम के पास के इलाके में रहते हैं।
विज्ञापन
उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 298 (जानबूझकर किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से कोई बात कहना), 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर किसी को अपमानित करना) और 505 (2) (दो वर्गों के बीच वैमनस्व, घृणा या दुर्भावना को बढ़ावा देने वाले बयान देना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि एझिलन ने 13 जुलाई को यह संदेश पोस्ट किया था और जिले के ग्राम प्रशासन अधिकारी की शिकायत पर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
नगापट्टनम में कुछ दिन पहले एक व्यक्ति को बीफ सूप पीते हुए अपनी तस्वीर पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।