{"_id":"5df17ac28ebc3e87d53c34a0","slug":"man-arrested-for-alleged-sexual-harassment-of-her-mother-and-father-alleged-of-harassing-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां से कथित दुष्कर्म के आरोप में बेटा गिरफ्तार, पिता पर बेटी के यौन उत्पीड़न का आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मां से कथित दुष्कर्म के आरोप में बेटा गिरफ्तार, पिता पर बेटी के यौन उत्पीड़न का आरोप
Thu, 12 Dec 2019 04:54 AM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 12 Dec 2019 04:54 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में 20 वर्षीय युवक को बीते तीन महीने में कई बार अपनी मां से ही दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वहीं एक दूसरे मामले में औरंगाबाद में ही अपनी 13 साल की बेटी के कथित यौन उत्पीड़न के आरोप में बुधवार को एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पहले मामले में पुलिस ने बताया कि महिला ने बुधवार तड़के शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद सिडको पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को गिरफ्तारी के बाद स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि आरोपी के पिता की करीब सात साल पहले मौत हो चुकी है और पीड़िता एक अस्पताल में काम करती है। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी को नशे की लत है। उसकी दो बहनें और एक भाई है। वह हमेशा शराब पीने के लिये अपनी मां से पैसे मांगता है। पैसे देने से मना करने पर उन्हें पीटता भी है।
विज्ञापन
शिकायत के अनुसार उसने बीते तीन महीने में अपनी मां का कई बार यौन उत्पीड़न किया। अधिकारी ने कहा, उसने इस बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की भी धमकी दी। यौन उत्पीड़न से तंग आकर महिला ने बुधवार तड़के सिडको पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।
वहीं, औरंगाबाद जिले में ही अपनी 13 साल की बेटी के कथित यौन उत्पीड़न के आरोप में बुधवार को एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया। सिडको पुलिस ने बताया कि पीड़िता की मां द्वारा शिकायत करने के बाद आरोपी को साईंनगर इलाके में उसके घर से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, चौकीदारी का काम करने वाला आरोपी बीते दो साल से यहां अपने परिवार के साथ रह रहा है। शिकायत के अनुसार उसने अपनी बेटी के साथ अभद्र व्यवहार किया, जिसके बारे में बेटी ने अपनी मां को बताया, जिसके बाद वह हिंसक हो गया।