फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   man-animal conflicts Wild animal attacks Hartal turns violent in Pulpally

Kerala: मानव बस्ती में पशुओं की घुसपैठ रोकने के लिए बुलाई गई हड़ताल हुई हिंसक, वन विभाग के वाहन पर हमला

Sat, 17 Feb 2024 04:31 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 17 Feb 2024 04:31 PM IST
सार

मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने वायनाड में लगातार होने वाले मानव-पशु संघर्ष से संबंधित मुद्दों पर चर्चा के लिए मंत्रियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक बुलाने का निर्देश जारी किया। राज्य के अन्य हिस्सों में सड़कों को जाम कर दिया गया।

विज्ञापन
man-animal conflicts Wild animal attacks Hartal turns violent in Pulpally
पिनरई विजयन

विस्तार

वायनाड में मानव-पशु संघर्ष से स्थाई समाधान की मांग के लिए सत्तारूढ़ एलडीएफ, विपक्षी यूडीएफ और भाजपा द्वारा शनिवार को बुलाई गई हड़ताड़ हिंसक हो गई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने वन विभाग के एक वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। उन्होंने वाहन के ऊपर एक गाय को बांध दिया जिसकी बाघ ने हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


सीएम पिनरई ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक
मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने वायनाड में लगातार होने वाले मानव-पशु संघर्ष से संबंधित मुद्दों पर चर्चा के लिए मंत्रियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक बुलाने का निर्देश जारी किया। राज्य के अन्य हिस्सों में सड़कों को जाम कर दिया गया। पुलपल्लि में स्थानीय लोगों ने वन विभाग के एक वाहन को रोककर उसमें तोड़फोड़ की। 
विज्ञापन


पुलपल्लि में भारी संख्या में स्थानीय लोग इकट्ठा हुए। उनके साथ पॉल का शव था। दरअसल, पॉल वन विभाग का एक गाइड था, जिस पर एक जंगली तस्कर ने हमला कर दिया था। प्रदर्शनकारियों ने वन विभाग के वाहन पर माला भी पहनाया और आरोप लगाया कि अधिकारी लोगों की जान की रक्षा करने में असमर्थ हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में प्रदर्शनकारी मरी हुई गाय का शव लेकर आए, जिसकी बाघ ने हत्या कर दी थी। दिन में उन्होंने वन-विभाग के वाहन के ऊपर गाय के शव को रख दिया। मुख्यमंत्री ने इस मामले में हस्तक्षेप किया। हड़ताल के कारण वायनाड जिले में दुकानें और व्यवसायिक प्रतिष्ठानें बंद रही और सड़कों पर वाहन भी नहीं दिखे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed