फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Man and child still missing after ferry Navy craft collision off Mumbai coast Maharashtra news in hindi

Mumbai Ferry Tragedy: मुंबई में पर्यटक नौका हादसे में अब भी एक व्यक्ति और बच्चा लापता; तलाश में जुटी नौसेना

Thu, 19 Dec 2024 01:47 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 19 Dec 2024 01:47 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि लापता दोनों लोगों की पहचान  43 वर्षीय हंसराज भाटी और सात वर्षीय जोहान मोहम्मद निसार अहमद पठान के तौर पर की गई है। नौसेना और तटरक्षक बलों की मदद से तलाशी अभियान चलाया। 

विज्ञापन
Man and child still missing after ferry Navy craft collision off Mumbai coast Maharashtra news in hindi
Mumbai Ferry Tragedy - फोटो : PTI

विस्तार

महाराष्ट्र में मुंबई तट के निकट नौसेना पोत के पर्यटक नौका को टक्कर मारने वाली घटना के एक दिन बाद भी दो यात्रियों का कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस हादसे में 113 में से 13 लोगों की जान चली गई। वहीं 98 लोगों को बचा लिया गया है। पुलिस ने बताया कि लापता दोनों की पहचान  43 वर्षीय हंसराज भाटी और सात वर्षीय जोहान मोहम्मद निसार अहमद पठान के तौर पर की गई है। नौसेना और तटरक्षक बलों की मदद से तलाशी अभियान चलाया। 
विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा?
महाराष्ट्र में मुंबई तट के पास बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां नौसेना के एक पोत के एक नौका से टकराने की वजह से 13 लोगों की मौत हो गई जबकि 101 अन्य लोगों को बचा लिया गया। नौसेना के मुताबिक, नौसेना का पोत इंजन परीक्षण के लिए जा रहा था, लेकिन तभी शाम चार बजे इसने नियंत्रण खो दिया और करंजा के पास यह नीलकमल नामक नौका से टकरा गया। यह नौका यात्रियों को गेटवे ऑफ इंडिया से लोकप्रिय पर्यटन स्थल 'एलीफेंटा' द्वीप पर लेकर जा रही थी।
विज्ञापन


नौसेना ने तटरक्षक बल और समुद्री पुलिस ने खोज और बचाव प्रयास तुरंत शुरू किए। बचाव अभियान में नौसेना के चार हेलीकॉप्टर, नौसेना की 11 नौकाएं, तटरक्षक बल की एक नौका और समुद्री पुलिस की तीन नौकाओं की मदद ली गई। नौसेना और अन्य जहाजों की मदद से जिंदा बचे लोगों को आसपास की जेटी पर पहुंचाया गया और फिर उन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल
मृतकों में सात पुरुष, चार महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। नौसेना के गंभीर रूप से घायल दो कर्मियों को नौसेना अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएम फडणवीस ने इस त्रासदी में मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच-पांच लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुर्घटना में प्रत्येक मृतक के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।


नौसेना नौका के चालक और इस त्रासदी के लिए जिम्मेदार अन्य लोगों के खिलाफ दक्षिण मुंबई के कोलाबा पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मुंबई के साकीनाका निवासी नाथाराम चौधरी (22) की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed