{"_id":"610251508ebc3e583c2239fc","slug":"man-allegedly-committed-suicide-after-girlfriend-marriage-fixed-with-someone-else-in-nagpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुखद: प्रेमिका की शादी दूसरे लड़के से तय होने पर प्रेमी ने की खुदकुशी, डिप्रेशन में चल रहा था युवक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दुखद: प्रेमिका की शादी दूसरे लड़के से तय होने पर प्रेमी ने की खुदकुशी, डिप्रेशन में चल रहा था युवक
Thu, 29 Jul 2021 12:27 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 29 Jul 2021 12:27 PM IST
सार
नागपुर में एक युवक अपनी प्रेमिका से शादी नहीं होने से इतना दुखी हो गया कि उसने मौत को गले लगा लिया। युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नागपुर में लड़की के साथ शादी नहीं होने से एक शख्स इतना आहत हो गया की खुद जान दे दी। बताया जा रहा है कि लड़की की शादी दूसरी जगह तय हो गई, जिसके बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू की है।
विज्ञापन
मृतक की पहचान सुखदेव देवरा वारखड़े के तौर पर हुई है। युवक गुमगांव का निवासी था। युवक एक कंपनी में गार्ड का काम कर रहा था। हालांकि, पुलिस इस मामले को साजिश की एंगल से भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
फांसी लगाकर की आत्महत्या
पुलिस के मुताबिक, युवक कुछ समय से युवती के साथ प्रेम कर रहा था, लेकिन युवती के घरवाले उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दिए, जिससे खफा होकर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से युवक के घर में मातम का माहौल है।
विज्ञापन