फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mamta's counterattack, said - PM Kisan Nidhi did not send to the 2.5 lakh farmers of Bengal

ममता का पलटवार, कहा- केंद्र को 2.5 लाख किसानों के नाम भेजे पर नहीं मिली पीएम किसान निधि

Mon, 08 Feb 2021 04:16 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 08 Feb 2021 04:16 PM IST
विज्ञापन
Mamta's counterattack, said - PM Kisan Nidhi did not send to the 2.5 lakh farmers of Bengal
ममता बनर्जी - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पश्चिम बंगाल सरकार पर केंद्र की योजनाओं का लाभ राज्य की जनता को नहीं देने का आरोप लगाने के दूसरे दिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पलटवार किया। ममता बनर्जी ने सोमवार को राज्य विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार ने 2.5 लाख किसानों के नाम पीएम सम्मान निधि योजना के लिए भेजे थे। हम जानना चाहते हैं कि इन्हें अब तक कोई नकद लाभ क्यों नहीं दिया गया। 

विज्ञापन


ममता बनर्जी ने राज्य विधानसभा को बताया कि राज्य सरकार को केंद्र की ओर से छह लाख आवेदकों की सूची सत्यापन के लिए मिली थी, इनमें से 2.5 लाख किसानों के नाम केंद्र को केंद्र के कल्याण कार्यक्रम में मदद के लिए भेजे गए थे। 
विज्ञापन


बंगाल सरकार देगी कृषक बंधु स्कीम में छह हजार
सदन में लेखानुदान पेश करते हुए मुख्यमंत्री बनर्जी ने राज्य के किसानों को अपनी कृषक बंधु योजना के लिए सहायता राशि बढ़ाकर छह हजार रुपये कर दी। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार राज्य में 19 औद्योगिक परियोजनाओं की शुरुआत करेगी जिसमें 72,000 करोड़ रुपये का निवेश होगा और इससे 3.29 लाख रोजगार के अवसर पैदा होंगे। विधानसभा में पांच फरवरी को लेखानुदान पेश किया गया था जिस पर चर्चा के दौरान उठाए गए प्रश्नों का बनर्जी जवाब दे रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बंगाल के किसानों को पहले कृषक बंधु स्कीम में राज्य सरकार 5000 रुपये सालाना देती थी, अब यह राशि बढ़ाकर 6000 रुपये कर दी गई है। बता दें केंद्र सरकार भी पीएम सम्मान निधि के तहत इतनी ही राशि देशभर के पात्र किसानों को तीन किस्तों में देती है। केंद्र सरकार की योजना में छोटे व सीमांत कृषकों को सम्मान निधि दी जाती है। 



बता दें, पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को हल्दिया में रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि पश्चिम बंगाल सरकार राज्य के लोगों को आयुष्मान भारत व पीएम किसान सम्मान निधि जैसी केंद्रीय योजनाओं का लाभ नहीं दे रही है। राज्य में भाजपा की सरकार बनी तो पहली कैबिनेट बैठक में इन योजनाओं का लाभ देने का निर्णय लेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed