ममता की हुंकार: त्रिपुरा में अगला चुनाव हम जीतेंगे, बंगाल की नीतियों को राज्य में लागू करेंगे
टीएमसी की नजर अब त्रिपुरा व अन्य राज्यों पर है। ममता बनर्जी ने राज्य में अगली सरकार बनाने का दावा भी कर दिया है। बनर्जी ने अफगानिस्तान में बंगाल के 200 लोगों के फंसे होने का भी दावा किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख व बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने दावा किया है कि त्रिपुरा में अगली सरकार उनकी पार्टी की होगी। बंगाल की नीतियों को त्रिपुरा में भी लागू किया जाएगा। राज्य के पूर्व सीएम जितेन सरकार ने टीएमसी में शामिल होने के लिए पत्र भेजा है।
बंगाल के 200 लोग अफगानिस्तान में फंसे
ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि हमें सूचना मिली है कि दार्जिलिंग, तराई व कलिंपोंग के 200 से ज्यादा लोग अफगानिस्तान में फंस गए हैं। बंगाल के मुख्य सचिव विदेश मंत्रालय को इस बारे में पत्र लिख रहे हैं, ताकि इन लोगों की सुरक्षित वापसी हो सके।
वहीं, ममता बनर्जी ने बुधवार को घोषणा की कि राज्य में 50 फीसदी ग्रामीण आबादी के टीकाकरण के बाद लोकल ट्रेन सेवाएं फिर से शुरू हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि राज्य को अब तक कोरोना के टीके की 3.75 करोड़ खुराक मिली है। जिसमें 14 करोड़ डोज की आवश्यकता के मुकाबले निर्माताओं से सीधे खरीदे गए टीके भी शामिल हैं। कोलकाता में 75 प्रतिशत आबादी और हावड़ा में कम से कम 80 प्रतिशत लोग टीके की पहली खुराक ले चुके हैं।Former Tripura Speaker Jiten Sarkar has sent me a letter saying he and others want to join TMC. We will win Tripura next. We want Bengal's schemes to be implemented in Tripura: West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 18, 2021
अभिषेक बनर्जी के खिलाफ जांच पर रोक से इनकार
इस बीच त्रिपुरा हाईकोर्ट ने टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी व पांच अन्य के खिलाफ पुलिस जांच पर रोक से इनकार कर दिया है। अगरतला से मिली खबर के अनुसार हाईकोर्ट ने इस पर स्टे देने से इनकार करते हुए राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है। सरकार से पूछा गया है कि यह केस खारिज क्यों नहीं कर दिया जाए। मामला बनर्जी व अन्य द्वारा पुलिस अधिकारियों को कामकाज से रोकने से संबंधित है।