फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mamta Banerjee says Amit Shah taken meal at tribal person house is just a show off

अमित शाह का आदिवासी के घर भोजन करना सिर्फ दिखावा, होटल से आया था खाना: ममता

Tue, 24 Nov 2020 02:56 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, बांकुरा
एजेंसी, बांकुरा Published by: देव कश्यप Updated Tue, 24 Nov 2020 02:56 AM IST
विज्ञापन
Mamta Banerjee says Amit Shah taken meal at tribal person house is just a show off
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : Twitter

गृहमंत्री अमित शाह के बंगाल दौरे के 17 दिन बाद बांकुरा पहुंची पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को शाह पर जमकर निशाना साधा। ममता ने कहा कि शाह का हाल ही में एक आदिवासी परिवार के घर पर भोजन करना सिर्फ दिखावा है। जबकि उन्होंने जो खाना खाया वह पांच सितारा होटल से मंगाया गया था।

विज्ञापन


बांकुरा में एक सभा को संबोधित करते हुए ममता ने एक आदिवासी शिकारी की मूर्ति की तुलना स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा के साथ गलत ढंग से करने के लिए शाह पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार आएगी तो मुंडा की जयंती पर राज्य अवकाश घोषित किया जाएगा। हालांकि भाजपा अपनी बात पर कायम है कि वह मूर्ति बिरसा मुंडा की है और मुख्यमंत्री से अपना दावा साबित करने के लिए बतौर सुबूत आदिवासी नेता की तस्वीर मांगी है।
विज्ञापन



ममता ने शाह के दौरे को सार्वजनिक कार्यक्रम बताते हुए कहा कि उन्होंने आदिवासी घर में जो बासमती चावल और पोस्तर बोरा खाया वह एक पांच सितारा होटल से मंगाया गया। बाहर से एक ब्राह्मण को भी घर में बुलाया गया था। यही नहीं घर के सदस्यों को जो सब्जी काटते हुए दिखाया गया था उसका खाना पकाने में इस्तेमाल तक नहीं किया गया। ममता ने कहा कि भाजपा के झूठ को जनता समझने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसी चीजें अब किसी से छिपती नहीं हैं। ममता ने यह भी दावा किया कि पूरे घर को सैनिटाइज किया गया और पेंट भी किया गया था। ममता ने अपना उदाहरण देते हुए कहा कि मैं आज लोगों के बीच गई, खाट पर उनके साथ बैठी और उनकी मुश्किलें सुनीं। मेरा दौरा पूर्व नियोजित नहीं था। जबकि गृहमंत्री अमित शाह का दौरा सिर्फ दिखावा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed