{"_id":"57c0cd764f1c1baf1cd4f271","slug":"mamta-banarjee-statement-over-narendra-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी पर फिर बरसीं ममता, कहा- दिल्ली की सड़कों पर उतरेंगी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मोदी पर फिर बरसीं ममता, कहा- दिल्ली की सड़कों पर उतरेंगी
रीता तिवारी/कोलकाता
Updated Sat, 27 Aug 2016 04:45 AM IST
विज्ञापन
kejriwal and mamta banarjee
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य में जारी केंद्रीय परियोजनाओं के लिए धन की कमी के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर करारा हमला किया। उन्होंने राज्य के मामलों में केंद्र के कथित हस्तक्षेप के विरोध में दिल्ली की सड़कों पर उतर कर विरोध जताने की भी चेतावनी दी। वे यहां तृणमूल कांग्रेस की छात्रा शाखा के स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित एक रैली में बोल रही थीं। ध्यान रहे कि अभी बीते शनिवार को ही ममता ने मोदी की खिंचाई करते हुए उन पर तानाशाही और देश के संघीय ढांचे को ध्वस्त करने का आरोप लगाया था।
ममता ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार राज्य की विभिन्न केंद्रीय परियोजनाओं के मद में धन की भारी कटौती कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र ने हमें पैसा देना बंद कर दिया है। सौ दिन काम योजना के तहत केंद्र सरकार पर राज्य का 17 सौ करोड़ बकाया है। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने मोदी सरकार पर विभिन्न केंद्रीय परियोजनाओं को वित्तीय सहायता देने के तरीके में बदलाव का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य को मजबूरन इन परियोजनाओं के खर्च को बोझ उठाना पड़ रहा है। ममता ने कहा कि केंद्र ज्यादातर योजनाओं के लिए 40 से 50 फीसदी धन ही देना चाहता है। बावजूद इसके वह हर योजना का नाम प्रधानमंत्री या किसी अन्य भाजपा नेता के नाम पर रख रहा है।
तृणमूल प्रमुख ने सवाल किया कि केंद्र सरकार अगर विभिन्न परियोजनाओं के लिए पैसे नहीं देगी तो वह उन पैसों का क्या करेगी? क्या नरेंद्र मोदी उन पैसों से नए-नए सूट खरीद कर गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराना चाहते हैं? ममता ने आरोप लगाया कि राज्य के 40 फीसदी लोगों के पास आधार कार्ड नहीं है। इसके चलते उनको राज्य में चलने वाली विभिन्न केंद्रीय परियोजनाओं के तहत मिलने वाला लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
मोदी सरकार को उसकी प्राथमिकताएं याद दिलाते हुए ममता ने कहा कि भाजपा राज्य में गायों की गिनती में जुटी है, लेकिन उसे लोगों की कोई चिंता नहीं है। उन्होंने चेताया कि अगर केंद्र ने बंगाल के खिलाफ भेदभाव की अपनी नीति जारी रखी तो पार्टी दिल्ली में सड़कों पर उतर कर इसके खिलाफ विरोध जताएगी।