फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mamata's dharna at Jantar Mantar today against Notbandi

नोटबंदी के खिलाफ जंतर-मंतर पर ममता का धरना आज

Wed, 23 Nov 2016 03:55 AM IST
कोलकाता (ब्यूरो)
कोलकाता (ब्यूरो) Updated Wed, 23 Nov 2016 03:55 AM IST
विज्ञापन
Mamata's dharna at Jantar Mantar today against Notbandi
ममता बनर्जी
नोटबंदी के मुद्दे पर मोदी सरकार के खिलाफ अपने हमले जारी रखते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अब बुधवार को दिल्ली में जंतर-मंतर पर धरना देंगी। उन्होंने विपक्षी राजनीतिक दलों से भी नोटबंदी के खिलाफ सड़कों पर उतरने की अपील की है। ममता ने दावा किया कि नोटबंदी से पैदा होने वाली दिक्कतों के चलते अब तक 68 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


ममता ने आज दिल्ली जाने से पहले यहां एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वे बुधवार दोपहर साढ़े बारह बजे जंतर-मंतर पर धरना देंगी। उन्होंने कहा कि आम लोगों के लिए परेशानी का सबब बने नोटबंदी के खिलाफ विपक्षी राजनीतिक दलों को भी सड़क पर उतर कर विरोध जताना चाहिए। क्या दूसरे राजनीतिक दल भी धरने में शामिल होंगे? इस सवाल पर तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अगर कोई पार्टी आना चाहती है तो वे उसका स्वागत करेंगी। संसद में तो हम लोग मिल कर काम कर ही रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर विरोध जताने के लिए दूसरे दलों को भी अपनी पूरी ताकत से आगे आना चाहिए। ममता ने बीते सोमवार को कहा था कि वे 29 नवंबर को लखनऊ में एक विरोध रैली को संबोधित करेंगी और उसके बाद पंजाब और बिहार का भी दौरा करेंगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर नोटबंदी का विरोध करने वालों को धमकाने का भी आरोप लगाया था। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि नोटबंदी से उपजी समस्याओं की वजह से अब तक 68 लोगों की मौत हो चुकी है। अपने एक ट्वीट में ममता ने कहा कि बर्दवान जिले के कालना में शिबू नंदी नामक एक आदिवासी किसान ने आत्महत्या कर ली, क्योंकि नोटबंदी की वजह से वह मजदूरों का भुगतान नहीं कर पा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed