नंदीग्राम: ममता की चुनावी चुटकी, बोलीं- वोटिंग वाले दिन लोग भाजपा को बनाएंगे 'अप्रैल फूल'
- नंदीग्राम स्थित चंडी मंदिर भी गईं ममता बनर्जी
- शमशाबाद मजार पर पहुंचीं दीदी, चढ़ाई चादर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार (9 मार्च) को नंदीग्राम में मंच पर चंडी पाठ पढ़ा। इस दौरान उन्होंने अपना चुनावी अभियान भी शुरू कर दिया। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि मतदान वाले दिन लोग भाजपा को 'अप्रैल फूल' बनाएंगे। बता दें कि इस दौरान ममता बनर्जी ने हिंदुत्व के मुद्दे पर भी भाजपा को घेरने की कोशिश की।
दीदी बोलीं- मैं हिंदू परिवार की बेटी
मंच पर पढ़ा चंडी पाठ
हिंदू कार्ड के मुद्दे पर बात करने के बाद ममता बनर्जी ने मंच पर चंडी पाठ पढ़ा। उन्होंने कहा, 'ओम जयंती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी, दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोस्तुते...' मंत्र पढ़ने के बाद ममता बनर्जी ने कहा कि वे लोग नंदीग्राम के पवित्र आंदोलन को बदनाम कर रहे हैं और सांप्रदायिक कार्ड खेल रहे हैं, लेकिन लोग एक अप्रैल को होने वाले मतदान के दिन भाजपा को अप्रैल फूल बनाएंगे।
बाहरी के मुद्दे पर भी दिया जवाब
ममता बनर्जी ने बाहरी के मुद्दे पर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग मुझे नंदीग्राम में बाहरी बता रहे हैं। मैं पड़ोस के बीरभूम जिले में पैदा हुई और पली-बढ़ी। इसके बावजूद मैं बाहरी हो गई, लेकिन जो लोग गुजरात से आ रहे हैं, वे भीतरी कैसे हो गए?
10 मार्च को दाखिल करेंगी नामांकन
ममता बनर्जी ने रैली में मौजूद लोगों से कहा कि अगर आप चाहते हैं कि मैं नामांकन नहीं भरूं तो मैं नॉमिनेशन फाइल नहीं करूंगी। लेकिन अगर आप मुझे बेटी मानते हैं तो मैं नामांकन दाखिल करके अपने कदम बढ़ाऊंगी। बता दें कि ममता बनर्जी भवानीपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ती थीं, लेकिन इस बार वह नंदीग्राम से मैदान में उतरी हैं। वह 10 मार्च को नामांकन दाखिल करेंगी।
चंडी मंदिर भी गईं दीदी
जानकारी के मुताबिक, ममता बनर्जी नंदीग्राम स्थित चंडी मंदिर भी गईं। इसके बाद वह नंदीग्राम में शमशाबाद मजार पर भी पहुंचीं और चादर चढ़ाई। गौरतलब है कि भाजपा ने पश्चिम बंगाल चुनाव के मद्देनजर अब तक 57 उम्मीदवारों की सूची जारी है, जिनमें नंदीग्राम सीट पर सुवेंदु अधिकारी को ममता बनर्जी के खिलाफ उतारा गया है। ऐसे में नंदीग्राम सीट हाईप्रोफाइल हो गई है। गौरतलब है कि सुवेंदु एक वक्त पर ममता बनर्जी के बेहद करीबी थे, लेकिन दिसंबर 2020 में वह भाजपा में शामिल हो गए।