{"_id":"617befac7c1037757d2d25a1","slug":"mamata-parries-question-on-her-being-in-race-for-pm-s-post-in-2024","type":"story","status":"publish","title_hn":"Goa Elections: ममता बनर्जी ने गोवा में किया मंदिर का दौरा, पीएम पद की दौड़ पर दिया ये जवाब","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Goa Elections: ममता बनर्जी ने गोवा में किया मंदिर का दौरा, पीएम पद की दौड़ पर दिया ये जवाब
Fri, 29 Oct 2021 06:33 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
Published by: Amit Mandal
Updated Fri, 29 Oct 2021 06:33 PM IST
सार
ममता बनर्जी तीन दिन की गोवा यात्रा पर हैं। टीएमसी ने हाल ही में घोषणा की थी कि वह भाजपा शासित राज्य में अगले साल का विधानसभा चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन
गोवा में ममता बनर्जी
- फोटो : ANI
विस्तार
तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के गोवा पहुंचने के बाद यहां सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। आज निर्दलीय विधायक रोहन खौंटे और राकांपा विधायक चर्चिल अलेमाओ ने डोना पाउला में ममता बनर्जी से मुलाकात की। ममता बनर्जी ने पणजी के पोंडा में मंगुशी मंदिर का भी दौरा किया। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री गोवा की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं। उनकी पार्टी ने हाल ही में घोषणा की थी कि वह भाजपा शासित राज्य में अगले साल का विधानसभा चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन
गोवा: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पणजी के पोंडा में मंगुशी मंदिर का दौरा किया। pic.twitter.com/PqbxpxW1jt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 29, 2021विज्ञापन
विज्ञापन
ममता से मिले दो विधायक
खौंटे ने कहा कि टीएमसी और प्रशांत किशोर कुछ समय से मेरे संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि यह जरूरी है कि भाजपा का मुकाबला करने के लिए सभी एक साथ आएं। मैं जानना चाहता था कि गोवा के लिए उनका (ममता बनर्जी) विजन क्या है और उनके दिमाग में क्या चल रहा है। एक सामान्य भावना है कि सभी राजनीतिक दलों को भाजपा के खिलाफ एक साथ आना चाहिए। मैं समझना चाहता था कि टीएमसी गोवा में क्या करना चाहती है। वहीं, राकांपा विधायक अलेमाओ ने कहा कि उन्होंने बनर्जी से शिष्टाचार मुलाकात की।
क्या पीएम पद की दौड़ में हैं शामिल?
वहीं, ममता ने इस सवाल को टाल दिया कि क्या वह अगले आम चुनाव में प्रधानमंत्री पद की दौड़ में शामिल हैं। उन्होंने कहा, अगर मैं आपको अभी सब कुछ बता दूं तो बाद में क्या बताऊंगी? अटकलें लगाई जा रही हैं कि इस साल की शुरुआत में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस की शानदार जीत के बाद ममता बनर्जी की नजर 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले राष्ट्रीय राजनीति में एक बड़ी भूमिका निभाने पर है।
टीएमसी सुप्रीमो गुरुवार शाम से गोवा के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। उनकी पार्टी ने अगले साल की शुरुआत में होने वाले गोवा विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की है। यह पूछे जाने पर कि क्या उनकी पार्टी टीएमसी के आगामी गोवा चुनाव लड़ने का मकसद अगले लोकसभा चुनाव की बड़ी योजना का हिस्सा था, ममता बनर्जी ने कहा, हम 2024 में चुनाव लड़ेंगे।
टीएमसी का मतलब मंदिर, मस्जिद और चर्च
ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी है और वह कहीं भी जा सकती है। उनकी पार्टी टीएमसी का मतलब है- मंदिर, मस्जिद और चर्च है। उन्होंने कहा कि भाजपा उन्हें हिंदू विरोध बताती है। लेकिन उसे किसी को प्रमाणपत्र देने का अधिकार नहीं है।