{"_id":"5a6315e24f1c1b6e268b5505","slug":"mamata-is-demanding-vivekananda-bose-birth-anniversaries-be-declared-national-holidays","type":"story","status":"publish","title_hn":"ममता ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, विवेकानंद-बोस की जन्मतिथि को घोषित करें राष्ट्रीय अवकाश","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ममता ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, विवेकानंद-बोस की जन्मतिथि को घोषित करें राष्ट्रीय अवकाश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 20 Jan 2018 03:41 PM IST
विज्ञापन
mamata banerjee
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखी है। चिट्ठी में उन्होंने मांग की है कि स्वामी विवेकानंद और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जन्मतिथि को राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
आपको बता दें कि ममता बनर्जी अपने राजनीतिक अनुशासन और बयानों के लिए जानी जाती हैं और मोदी सरकार की आलोचना के कारण सुर्खियों में रहती हैं। कुछ समय पहले ममता बनर्जी के खिलाफ असम पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। गुवाहाटी उच्च न्यायालय के एडवोकेट तैलेंद्र नाथ दास की शिकायत के आधार पर पुलिस ने यह एफआईआर दर्ज की थी।
विज्ञापन
आरोप है कि सीएम बनर्जी ने असम में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के मुद्दे पर भड़काऊ भाषण दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि केंद्र सरकार असम से बंगालियों को खदेड़ने की साजिश में जुटी है। यही नहीं सीएम ने केंद्र को चेतावनी भी दी थी कि उसे आग से नहीं खेलना चाहिए।
विज्ञापन