फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mamata govt into action after fire in Kolkata hotel; Said- Will conduct raids, will not spare the culprits

West Bengal: कोलकाता के होटल में आग के बाद हरकत में ममता सरकार; कहा- छापेमारी करेंगे, दोषियों को बख्शेंगे नहीं

Thu, 01 May 2025 03:15 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: बशु जैन Updated Thu, 01 May 2025 03:15 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल में कोलकाता के मेचुआपट्टी इलाके में मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे एक होटल में आग लग गई थी। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई। दीघा से लौटते समय सीएम ममता बनर्जी बड़ा बाजार के मेचुआपट्टी पहुंचीं। उन्होंने आग से तबाह हुए होटल को देखा और जांच के आदेश दिए। 

विज्ञापन
Mamata govt into action after fire in Kolkata hotel; Said- Will conduct raids, will not spare the culprits
ममता बनर्जी - फोटो : PTI

विस्तार

पश्चिम बंगाल में कोलकाता के मेचुआपट्टी इलाके में होटल में आग लगने के बाद ममता सरकार हरकत में आ गई है। गुरुवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में आग से तबाह हुए होटल का दौरा किया। सीएम ने कहा कि 14 लोगों की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। लगातार छापेमारी की जाएगी।

विज्ञापन


दीघा से लौटते समय सीएम ममता बनर्जी बड़ा बाजार के मेचुआपट्टी पहुंचीं। उन्होंने कहा कि अग्नि सुरक्षा मानदंडों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों की पहचान करने और निगरानी के लिए पुलिस, प्रशासन और अग्निशमन विभाग की विशेष समितियां गठित की जा रही हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि टीमें शहर के साथ-साथ जिला और कस्बों में भी औचक निरीक्षण करेंगी। प्रशासन में जो लोग निरीक्षण में दोषी पाए जाएंगे तथा अपर्याप्त अग्नि सुरक्षा वाले भवनों को परिचालन एनओसी सौंपेंगे, वे भी दंड के दायरे में आएंगे। पैनल रिपोर्ट तैयार कर अगले 15 दिनों में मेरे कार्यालय को सौंप देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'समय पर मदद मिलती तो बच सकती थीं जानें', शुभेंदु अधिकारी ने ममता सरकार पर साधा निशाना


15 लोगों की हो गई थी मौत
पश्चिम बंगाल में कोलकाता के मेचुआपट्टी इलाके में मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे एक होटल में आग लग गई। आग लगने के कारण भीड़भाड़ वाले इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा, इमारत की खिड़कियों और संकरी दीवारों से भागने की कोशिश करते समय कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने होटल के मालिक आकाश चावला और मैनेजर गौरव कपूर को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें:  कोलकाता के जिस होटल में आग लगने से 14 लोगों की जान गई, उसका मालिक और मैनेजर गिरफ्तार

2022 में समाप्त हो चुकी थी फायर सेफ्टी मंजूरी
कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि कोलकाता के जिस होटल में मंगलवार शाम को आग लगी, उसमें आग से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे। होटल ऋतुराज की जांच करने के बाद अग्निशमन सेवा के महानिदेशक रणवीर कुमार ने बताया कि भीड़भाड़ वाले इलाके में स्थित इस होटल ने सुरक्षा मानदंडों का उल्लंघन किया। होटल में बुनियादी अग्निशमन तक की व्यवस्था नहीं थी। होटल की फायर सेफ्टी मंजूरी 2022 में ही समाप्त हो गई थी। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed