Kolkata Hotel Fire: 'समय पर मदद मिलती तो बच सकती थीं जानें', शुभेंदु अधिकारी ने ममता सरकार पर साधा निशाना
कोलकाता में बीते दिनों रितुराज होटल में लगी भीषण आग के चलते 14 लोगों की मौत हो गई। इस मामले में अब भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अगर बचाव और राहत कार्य समय पर शुरू हो जाता, तो इतनी मौतें नहीं होतीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीएम ममता बनर्जी पर साधा निशाना
पश्चिम बंगाल भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने अपने बयान में आगे आरोप लगाया कि घटना स्थल के पास ही जोरासांको थाना और अग्निशमन केंद्र होने के बावजूद दमकल की गाड़ियां देर से पहुंचीं। उन्होंने सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरी सरकार दीघा में व्यस्त थी, जहां मुख्यमंत्री एक मंदिर के उद्घाटन में शामिल होने गई थीं।
ये भी पढ़ें:- Kolkata Hotel Fire: कोलकाता के जिस होटल में आग लगने से 14 लोगों की जान गई, उसका मालिक और मैनेजर गिरफ्तार
उन्होंने कहा कि सीएम ममता बनर्जी के व्यस्त रहने के चलते होटल के पीड़ितों को तुरंत जरूरी मदद नहीं मिल पाई और न ही कोई हेल्पलाइन शुरू की गई। इसके साथ ही अधिकारी ने यह भी आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने हादसे पर कोई प्रतिक्रिया तब तक नहीं दी जब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख व्यक्त कर मृतकों के परिजनों को मुआवजे की घोषणा नहीं कर दी।
शुभेंदु अधिकारी का दावा
इसके साथ ही भाजपा नेता ने दावा किया कि इस दौरान भाजपा नेताओं, जैसे पार्षद सजल घोष और विजय ओझा ने पीड़ित परिवारों को मदद पहुंचाई। साथ ही शुभेंदु अधिकारी ने यह भी आरोप लगाया कि होटल के पास न तो फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट था और न ही कोई आपातकालीन निकासी का रास्ता, फिर भी उसे बेरोकटोक चलने दिया गया।
ये भी पढ़ें:- Kolkata Fire: जिस होटल में आग से गई 15 जानें, वहां 42 कमरों में रुके थे 88 लोग; बचने के लिए बालकनी से कूदे कई
उन्होंने कहा कि शहर के कई घनी आबादी वाले इलाके गैरकानूनी निर्माणों की वजह से "बारूद के ढेर" बन चुके हैं, और सरकार ने इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। उन्होंने सवाल किया कि जब कोलकाता जैसे शहर में इतनी बड़ी दुर्घटना हो सकती है, तो जिलों में हालात कैसे होंगे?
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.