{"_id":"57e31e054f1c1b0222a82fc5","slug":"mamata-government-gave-jobs-to-uri-bereaved-families","type":"story","status":"publish","title_hn":"उड़ी शहीदों के परिजनों को सरकारी नौकरी देंगी ममता","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
उड़ी शहीदों के परिजनों को सरकारी नौकरी देंगी ममता
ब्यूरो/अमर उजाला, कोलकाता
Updated Thu, 22 Sep 2016 05:57 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सरकार जम्मू-कश्मीर के उड़ी में आतंकी हमले में शहीद होने वाले राज्य के दो जवानों के परिजनों को सरकारी नौकरी देंगी। इसके अलावा परिवार को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने की।
विज्ञापन
ममता ने कहा कि आमतौर पर केंद्र सरकार ऐसा करती है। लेकिन राज्य सरकार ने पहले भी सीआरपीएफ के जवानों की मौत के बाद उनके परिजनों को नौकरी दी है। उन्होंने कहा कि हमले में शहीद दो जवान गंगाधर दोलुई और विश्वजीत घराई के परिवार के एक-एक व्यक्ति को सरकार मानवता के आधार पर होम गार्ड में नौकरी देंगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि हावड़ा के जगत बल्लभपुर में मंगलवार को दोलुई के अंतिम संस्कार के समय राज्य के दो मंत्री अरूप राय व राजीव बनर्जी भी मौजूद थे। दोलुई का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के किया गया और उन्हें बंदूकों की सलामी दी गई।
विज्ञापन