{"_id":"585c536d4f1c1b1917e39998","slug":"mamata-given-slogan-remove-modi-save-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"ममता ने दिया मोदी हटाओ, देश बचाओ का नारा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ममता ने दिया मोदी हटाओ, देश बचाओ का नारा
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोलकाता
Updated Fri, 23 Dec 2016 03:57 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
नोटबंदी के खिलाफ देशव्यापी अभियान चला रहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को मोदी हटाओ देश बचाओ का नारा दिया है। यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि अब उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस का यही अकेला नारा होगा।
विज्ञापन
तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने साल के पहले दिन से ही ब्लाक स्तर पर आंदोलन का ऐलान किया। मोदी और नोटबंदी के विरोध में पार्टी का यह आंदोलन आठ जनवरी तक चलेगा। मुख्यमंत्री ने नोटबंदी को आजाद भारत का सबसे बड़ा घोटाला करार दिया।
विज्ञापन
ममता ने कहा कि नोटबंदी के फैसले के इतने दिनों बाद भी गरीब भूखे मरने पर मजबूर है। उन्होंने कहा कि राज्य के ग्रामीण इलाकों में न तो बैंक हैं और न ही लोगों के पास आधार कार्ड हैं। ऐसे में जनता कैशलेस कैसे हो सकती है। तृणमूल प्रमुख ने कहा कि कागजी घोषणाओं और जमीनी हकीकत में भारी अंतर है। ममता ने कहा कि केंद्र दिन में कई-कई बार अपने फैसले बदल रही है।
विज्ञापन