फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mamata calls for unity, slams BJP's 'divisive politics' at Eid prayers News In Hindi

West Bengal: 'आज लाल, गेरुआ एक हो गया, लेकिन'.., ईद कार्यक्रम में सीएम ममता बनर्जी ने भाजपा पर साधा निशाना

Mon, 31 Mar 2025 10:57 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 31 Mar 2025 10:57 AM IST
सार

आज कोलकाता में ईद के कार्यक्रम के दौरान सीएम ममता बनर्जी ने लोगों से सांप्रदायिक दंगों को बढ़ावा देने वाले उकसावे में नहीं आने की अपील की। उन्होंने कहा कि कुछ लोग दंगों को बढ़ावा देने के लिए लोगों को उकसाने का काम कर रहे हैं, लेकिन कृपया इन जाल में न फंसें। साथ ही उन्होंने मोथाबारी इलाके में हुई हिंसा के बाद तनाव को लेकर विपक्षी दलों पर निशाना भी साधा।

विज्ञापन
Mamata calls for unity, slams BJP's 'divisive politics' at Eid prayers News In Hindi
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को लोगों से सांप्रदायिक दंगों को बढ़ावा देने वाले उकसावे में नहीं आने की अपील की। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार राज्य के निवासियों के साथ खड़ी है और कोई भी राज्य में तनाव नहीं पैदा कर सकता। कोलकाता के रेड रोड पर ईद के कार्यक्रम में ममता बनर्जी ने कहा कि कुछ लोग दंगों को बढ़ावा देने के लिए लोगों को उकसाने का काम कर रहे हैं, लेकिन कृपया इन जाल में न फंसें। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार हमेशा अल्पसंख्यकों के साथ खड़ी रहेगी। कोई भी राज्य में तनाव नहीं फैला सकता।

विज्ञापन


लाल और गेरुआ एक हो गए, लेकिन...
साथ ही सीएम ममता बनर्जी ने मोथाबारी इलाके में हुई हिंसा के बाद तनाव के बीच सोमवार को ईद-उल-फितर के अवसर पर कोलकाता में ईदगाह का दौरा किया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार दंगों को रोकने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। ममता बनर्जी ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि लाल और गेरुआ दलों ने एक-दूसरे के साथ हाथ मिला लिया है। 
विज्ञापन

 



हम सभी धर्मों के लिए जान देने के लिए तैयार- ममता
मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि हम सभी धर्मों के लिए अपने प्राणों की आहुति देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि बहुसंख्यकों का कर्तव्य है कि वे अल्पसंख्यकों की रक्षा करें और अल्पसंख्यकों का कर्तव्य है कि वे बहुसंख्यकों के साथ शांतिपूर्वक रहें। हम किसी को दंगा नहीं करने देंगे। हमारी एक ही आवाज है, दंगे रोकना।

ये भी पढ़ें:- हैदराबाद विश्वविद्यालय में बवाल: भूमि विकास योजना का विरोध; 53 छात्रों को हिरासत में लिया गया, बाद में छोड़ा

भाजपा और मार्क्सवादी पार्टी पर किया कटाक्ष
साथ ही सीएम ममता बनर्जी ने भाजपा और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) पर आरोप लगाया कि ये दोनों दल आपस में मिलकर अराजकता फैलाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम लोग अराजकता नहीं फैलाते, बल्कि यह राजनीतिक दलों द्वारा किया जाता है। आज लाल और गेरुआ एक हो गए हैं, यह शर्म की बात है।



इसके साथ ही अपने बयान में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ये भी कहा कि अगर भाजपा को अल्पसंख्यकों से समस्या है, तो क्या वे देश के संविधान को बदल देंगे? उन्होंने भाजपा की राजनीति को विभाजनकारी राजनीति बताते हुए इसकी आलोचना की। साथ ही इसे लोगों को बांटने के उद्देश्य से जुमला की राजनीति बताया।


टीएमसी महासचिव अभिषेख बनर्जी ने भी किया विरोध
बता दें कि इस मौके पर तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने भी भाजपा का विरोध किया। उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा के बढ़ते प्रभाव का मुकाबला करने के लिए पार्टी एकजुट रही थी। उन्होंने कहा कि भाजपा कहती है कि 'हिंदू खतरे में हैं', और उनके दोस्त कहते हैं 'मुसलमान खतरे में हैं'।

ये भी पढ़ें:- Indian Metro: 'भारत की मेट्रो यूरोप से भी बेहतर', भारतीय परिवहन की सुविधाओं को देख हैरान हुए जर्मन ब्लॉगर

अभिषेक बनर्जी ने आगे कहा कि मैं भाजपा से कहता हूं कि सांप्रदायिक राजनीति का चश्मा उतारें। उनकी राजनीति के कारण पूरा देश खतरे में है। अगर वे बंगाल में विभाजन पैदा करने की कोशिश करेंगे, तो हम इसका विरोध करेंगे। दोनों नेताओं ने यह स्पष्ट किया कि तृणमूल कांग्रेस राज्य में विभाजन और सांप्रदायिक राजनीति के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed