{"_id":"5d502b938ebc3e6ca165120a","slug":"mamata-banerjee-will-protest-against-center-on-august-13-for-it-notice-to-durga-pooja-samiti","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूजा समितियों को आयकर नोटिस से बौखलाईं सीएम ममता, 13 अगस्त को केंद्र के खिलाफ देंगी धरना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पूजा समितियों को आयकर नोटिस से बौखलाईं सीएम ममता, 13 अगस्त को केंद्र के खिलाफ देंगी धरना
Sun, 11 Aug 2019 08:22 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Priyesh Mishra
Updated Sun, 11 Aug 2019 08:22 PM IST
विज्ञापन
ममता बनर्जी (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कई दुर्गा पूजा समितियों को आयकर नोटिस जारी करने के लिए रविवार को केंद्र की आलोचना करते हुए कहा कि त्यौहारों को कर के दायरे से बाहर रखना चाहिए। बनर्जी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस केंद्र सरकार के कदम के खिलाफ 13 अगस्त को शहर में धरना देगी।
उन्होंने ट्वीट किया कि आयकर विभाग ने दुर्गा पूजा आयोजन करने वाली कई समितियों को नोटिस जारी कर उन्हें कर चुकाने को कहा है। हमें अपने सभी राष्ट्रीय त्यौहारों पर गर्व है। यह त्यौहार सबके लिए है और हम नहीं चाहते कि किसी भी पूजा महोत्सव पर कर लगना चाहिए।
गंगा सागर मेले का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने वार्षिक उत्सव पर कर हटा दिया था। बनर्जी ने कहा कि बंगाल सरकार ने गंगा सागर मेले पर पूर्व में लगे कर को हटा दिया था। हम विरोध करते हैं और मांग करते हैं कि दुर्गा पूजा और दुर्गा पूजा समितियों पर कर नहीं लगाये जाने चाहिए।

The Income Tax Dept has issued notices to many committees who organize Durga pujos, asking them to pay taxes. We are proud of all our national festivals 1/3
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) August 11, 2019
These festivals are for all and we do not want any pujo festival to be taxed. This will be a burden on the organizers. #Bangla govt withdrew tax, which was earlier there, on Ganga Sagar Mela. We protest and demand ‘no taxation on Durga pujo and Durga pujo committees ’. (2/3)
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) August 11, 2019