{"_id":"58cc57314f1c1b2a5a32ae9c","slug":"mamata-banerjee-wants-an-all-party-meeting-to-discuss-tampering-with-evms","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईवीएम से छेड़छाड़ पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक चाहती हैं ममता","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ईवीएम से छेड़छाड़ पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक चाहती हैं ममता
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
Updated Sat, 18 Mar 2017 06:54 AM IST
विज्ञापन
एजेंसी कोलकाता। हाल ही में हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में ईवीएम से छेड़छाड़ किए जाने के आरोपों के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि चुनाव आयोग को इस मुद्दे पर चर्चा के लिए एक सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए।
विज्ञापन
ममता ने कहा कि कोई स्वीकार करे या ना करे यह पूरी तरह से उनकी पसंद है, लेकिन चुनाव आयोग एक सर्वदलीय बैठक बुला सकता है। उन्होंने कहा, मैंने भाजपा नेता सुब्रहमण्यम स्वामी का भी एक वीडियो टेप देखा है जिसमें उन्होंने ईवीएम में छेड़छाड़ हो सकने की बात कही है।’
विज्ञापन
गौरतलब है कि वीडियो में स्वामी को यह कहते देखा जा सकता है कि जापान में ईवीएम बने थे, लेकिन वहां चुनाव में मत पत्रों का ही इस्तेमाल होता है, क्योंकि मशीनों से छेड़छाड़ की जा सकती है। वीडियो में भाजपा नेता को यह कहते सुना जा सकता है कि यहां तक कि अमेरिका और जर्मनी जैसे देश ईवीएम की बजाय मत पत्रों का इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन