फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mamata Banerjee took potshots at the BJP, saying CBI and ED will not help the saffron party get votes

West Bengal: ‘ईडी, सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियां नहीं दिला पाएंगी वोट’, ममता बनर्जी का भाजपा पर हमला

Fri, 05 May 2023 02:21 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कलकत्ता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कलकत्ता Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 05 May 2023 02:21 PM IST
सार

मुर्शिदाबाद जिले के समशेरगंज में एक सरकारी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने देश के सभी विपक्षी दलों से एकजुट होकर 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा से मिलकर लड़ने का आह्वान किया। 

विज्ञापन
Mamata Banerjee took potshots at the BJP, saying CBI and ED will not help the saffron party get votes
ममता बनर्जी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर एक बार फिर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा केंद्रीय एजेंसियों के भरोसे चुनाव जीतने के सपने देख रही है, लेकिन ऐसा नहीं होगा। सीबीआई और ईडी जैसी केंद्रीय एजेंसियां भगवा पार्टी को अगले साल होने वाले आम चुनाव में वोट हासिल करने में मदद नहीं करेंगी।

विज्ञापन


विज्ञापन

मुर्शिदाबाद जिले के समशेरगंज में एक सरकारी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने देश के सभी विपक्षी दलों से एकजुट होकर 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा से मिलकर लड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी विपक्षी दल एक साथ हो जाएंगे तो भाजपा की हार पक्की है। भाजपा सीबीआई और ईडी जैसी केंद्रीय एजेंसियों के सहारे अगले साल होने वाला चुनाव नहीं जीत सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार से कई अनुरोधों के बावजूद राज्य प्रशासन को गंगा कटाव को रोकने में कोई मदद नहीं की। यह मुर्शिदाबाद और मालदा जिलों के लोगों के लिए एक बड़ा और अहम मुद्दा है। समशेरगंज में कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद बनर्जी ने क्षेत्र में नदी के कटाव के कारण जमीन खोने वाले किसानों को 'पट्टा' (जमीन के दस्तावेज) सौंपे।


एक दिन पहले भी कर चुकी हैं वार

बनर्जी ने गुरुवार को कहा था कि अगर कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के साथ भाजपा का पतन शुरू होता है, तो उन्हें खुशी होगी। ममता बनर्जी ने टीएमसी के जनसंपर्क अभियान में एक संबोधन के दौरान भाजपा पर अपने हितों के लिए हिंदू धर्म को बदनाम करने का भी आरोप लगाया था।



उन्होंने कहा था कि भाजपा जितनी जल्दी सत्ता से बाहर होगी, देश के लिए उतना ही अच्छा होगा। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बीजेपी को वोट न दें, अपनी पसंद की किसी भी पार्टी को वोट दें। मुझे खुशी होगी, अगर बीजेपी का पतन कर्नाटक से शुरू होता है। उन्होंने मनरेगा के मसले पर कहा कि मनरेगा के क्रियान्वयन में पश्चिम बंगाल का प्रदर्शन सबसे अच्छा, फिर भी राज्य को बकाया राशि जारी नहीं की गई।

दिल्ली पुलिस और प्रदर्शनकारी पहलवानों के बीच जंतर-मंतर पर हाथापाई को लेकर केंद्र पर निशाना साधते हुए ममता बनर्जी ने आश्चर्य जताया कि कितनी केंद्रीय टीमों को वहां भेजा गया। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारी पहलवानों पर कल रात दिल्ली में पुलिस ने हमला किया। कितनी केंद्रीय टीमों को वहां भेजा गया? भाजपा को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed