{"_id":"5cfe3350bdec22075b0c1b86","slug":"mamata-banerjee-thanks-nitish-kumar-for-not-alliance-with-nda-outside-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार के बाहर एनडीए को समर्थन न देने पर ममता ने कहा नीतीश को शुक्रिया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बिहार के बाहर एनडीए को समर्थन न देने पर ममता ने कहा नीतीश को शुक्रिया
Mon, 10 Jun 2019 04:16 PM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Mon, 10 Jun 2019 04:16 PM IST
विज्ञापन
ममता बनर्जी (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा पर लगातार तीखे हमले बोल रहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का शुक्रिया अदा किया है। ममता ने कहा 'नीतीश बिहार के बाहर एनडीए सरकार को समर्थन नहीं करेंगे, इसके लिए मैं उनको बधाई देती हूं।'
विज्ञापन
इससे पहले नीतीश कुमार ने जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बड़ा फैसला लेते हुए तय किया कि बिहार के बाहर जदयू भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए का हिस्सा नहीं रहेगी। जम्मू कश्मीर, झारखंड, हरियाणा और दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनावों में जदयू अकेले लड़ेगी। वहीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के अनुसार, बिहार में वह एनडीए का हिस्सा रहेगी और भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन
West Bengal CM Mamata Banerjee: I have come across a statement from Nitish Ji that he won't form alliance with NDA outside Bihar. I would like to congratulate him. Thank you to him. pic.twitter.com/lYpThkAnSW
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) June 10, 2019
बता दें कि नीतीश ने दो जून को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया था। इनमें सारे आठ मंत्री जदयू कोटे से बनाए गए, जबकि भाजपा से किसी नेता को शामिल नहीं किया गया था। हालांकि कैबिनेट विस्तार के बाद सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि जदयू कोटे से मंत्री पद खाली थे, इसलिए जदयू नेताओं को मंत्रिमंडल विस्तार में जगह दी गई।
नीतीश ने पार्टी के इस फैसले पर कहा था कि भाजपा के साथ टकराव जैसा कोई मुद्दा नहीं है, सबकुछ ठीक है। वहीं, डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा था कि मंत्रिमंडल विस्तार पर कोई संशय नहीं है। नीतीश कुमार के साथ चर्चा हुई थी और मुख्यमंत्री ने खाली मंत्री पद भरने के लिए भाजपा को ऑफर दिया था, लेकिन हम इस पर बाद में फैसला लेंगे।