फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mamata Banerjee targets BJP before election asks why govt ignored Pulwama intel reports

ममता ने सरकार को घेरा- जब पता था चुनाव से पहले हो सकता है हमला तो क्यों हुई चूक?

Mon, 18 Feb 2019 07:12 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Mon, 18 Feb 2019 07:12 PM IST
विज्ञापन
Mamata Banerjee targets BJP before election asks why govt ignored Pulwama intel reports
ममता बनर्जी

जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव करीब आ रहे हैं राजनीतिक दल एक दूसरे पर लगातार हमलावर हैं। इस बीच पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार से तीखे तेवर में इंटेलिजेंस एजेंसियों की रिपोर्ट को नजरअंदाज करने का कारण पूछा। ममता ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि जब सरकार के पास 5 फरवरी से ही यह सूचना थी कि लोकसभा चुनाव से पहले देश में ऐसा हमला हो सकता है, तब भी सरकार ने इस पर कोई ध्यान क्यों नहीं दिया?

विज्ञापन

ममता ने कहा कि ऐसी आशंका के बावजूद एक साथ 78 काफिलों को चलने की अनुमति क्यों दी गई? सरकार ने पहले ही कोई कदम क्यों नहीं उठाया? ममता ने पश्चिम बंगाल के लोगों से यह अपील की कि वे किसी भी असामाजिक तत्वों के झांसे में नहीं आएं।  ममता ने कहा कि भाजपा, आरएसएस और वीएचपी ऐसे चुनावी माहौल का फायदा उठा कर देश में सामप्रदायिकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। मैंने पुलिस को राज्य में ऐसे किसी भी मामले से सख्ती से निपटने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले दिनों भाजपा के खिलाफ बंगाल में ममता ने विपक्षी महागठबंधन का प्रदर्शन करते हुए महारैली का आयोजन किया था। उसके बाद से वह लगातार सरकार पर हमला बोल रही हैं। ममता ने यह भी पूछा कि इतने सालों में सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कोई कड़ी कार्यवाही क्यों नहीं की? अब जब देश में लोकसभा चुनाव इतने करीब हैं, तब सरकार युद्ध और बदले की बात कर रही है? 
विज्ञापन
विज्ञापन


ममता ने ये भी आरोप लगाया कि उनका फोन हमेशा टैप किया जाता है और समय आने पर वो इसका सबूत भी देंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed