फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mamata Banerjee says Elections are underway here and PM modi goes to Bangladesh and lectures on Bengal

ममता ने मोदी पर लगाया आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप, कहा- बांग्लादेश में बंगाल पर भाषण दे रहे पीएम

Sat, 27 Mar 2021 03:35 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खड़गपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खड़गपुर Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 27 Mar 2021 03:35 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी नेता ममता बनर्जी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Mamata Banerjee says Elections are underway here and PM modi goes to Bangladesh and lectures on Bengal
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : ani

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी नेता ममता बनर्जी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है। ममता ने कहा कि राज्य में चुनाव हो रहा है और पीएम बांग्लादेश में बंगाल पर भाषण दे रहे हैं। 

विज्ञापन


2019 में भाजपा ने बांग्लादेशी अभिनेता का वीजा निरस्त करा दिया था, अब...
खड़गपुर में चुनावी रैली में ममता बनर्जी ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव के वक्त जब एक बांग्लादेशी अभिनेता हमारी रैली में शामिल हुए थे तो बीजेपी ने वहां की सरकार से बात कर उनका वीजा निरस्त करा दिया था। अब पीएम एक समुदाय के वोट पाने के लिए बांग्लादेश गए हैं, उनका वीजा निरस्त क्यों नहीं होना चाहिए? हम चुनाव आयोग से शिकायत करेंगे। ममता बनर्जी ने यह भी कहा कि यहां चुनाव चल रहे हैं और वे (प्रधानमंत्री मोदी) बांग्लादेश जाते हैं और बंगाल पर व्याख्यान देते हैं। यह चुनाव आचार संहिता का पूरी तरह उल्लंघन है। 
विज्ञापन

 
 


दरअसल, बांग्लादेश दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ओरकांडी में मतुआ समुदाय के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। इससे पहले उन्होंने मतुआ समुदाय के मंदिर के दर्शन किए और समुदाय के लोगों को संबोधित किया था। 

मतुआ समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, आज श्री श्री हरिशचंद्र ठाकुर जी की कृपा से मुझे ओराकान्डी ठाकुरबाड़ी की इस पुण्यभूमि को प्रणाम करने का सौभाग्य मिला है। मैं श्री श्री हरिशचंद्र ठाकुर जी, श्री श्री गुरुचंद ठाकुर जी के चरणों में शीश झुकाकर नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि किसने सोचा था कि भारत का प्रधानमंत्री कभी ओराकांडी आएगा। मैं आज वैसा ही महसूस कर रहा हूं, जो भारत में रहने वाले 'मतुआ संप्रदाय' के मेरे हजारों-लाखों भाई-बहन ओरकांडी आकर महसूस करते हैं।





पश्चिम बंगाल में ठाकुरनगर में जब मैं गया था, तो वहां मेरे मतुआ भाइयों-बहनों ने मुझे परिवार के सदस्य की तरह प्यार दिया था। विशेष तौर पर 'बॉरो-मां' का अपनत्व, मां की तरह उनका आशीर्वाद, मेरे जीवन के अनमोल पल रहे हैं। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि भारत और बांग्लादेश दोनों ही देश अपने विकास से, अपनी प्रगति से पूरे विश्व की प्रगति देखना चाहते हैं। दोनों ही देश दुनिया में अस्थिरता, आतंक और अशांति की जगह स्थिरता, प्रेम और शांति चाहते हैं। यही मूल्य, यही शिक्षा श्री श्री हॉरिचान्द देव जी ने हमें दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed