फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mamata banerjee says Center and BJP are trying to provoke violence in west bengal

केंद्र और भाजपा बंगाल में हिंसा भड़काने की कोशिश कर रही है : ममता

Mon, 10 Jun 2019 05:12 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 10 Jun 2019 05:12 PM IST
विज्ञापन
mamata banerjee says Center and BJP are trying to provoke violence in west bengal
ममता बनर्जी - फोटो : PTI
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को आरोप लगाया कि केंद्र और सत्तारूढ़ भाजपा के कार्यकर्ता राज्य में हिंसा भड़काने और उनकी सरकार को गिराने की साजिश रच रहे हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उनकी आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है क्योंकि देश में वह अकेले उनके खिलाफ विरोध कर रही हैं। 

बनर्जी ने राज्य सचिवालय में संवाददाताओं से कहा, "वे (भाजपा) विभिन्न सोशल नेटवर्किंग वेबसाइटों के जरिये फर्जी खबरें फैलाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रहे हैं। केंद्र सरकार और (भाजपा) पार्टी के कार्यकर्ता पश्चिम बंगाल में हिंसा भड़काने की कोशिश कर रहे हैं।"
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसी भी राज्य में हिंसा या दंगा होने की स्थिति में केंद्र की भी राज्य सरकारों के बराबर जिम्मेदारी होती है। 

उन्होंने कहा, "अगर किसी राज्य में कोई दंगा या हिंसा होती है, तो केंद्र सरकार अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हट सकती।"

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ने संदेशखाली में हुई हत्याओं के मद्देनजर उनकी सरकार को एडवाइजरी भेजने के लिए केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा, "यह (पश्चिम बंगाल में हिंसा भड़काना) एक रचा हुआ खेल है। मेरी आवाज को दबाना उनकी खेल का हिस्सा है, क्योंकि वे जानते हैं कि ममता बनर्जी उनके खिलाफ आवाज उठाने वाली देश की एकमात्र व्यक्ति हैं। हमारी सरकार को गिराने की यह साजिश सफल नहीं होगी।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "यही कारण है कि एडवाइजरी राज्य सरकार को भेजी गई थी। लेकिन मैं इस पर नहीं बोलूंगी क्योंकि मुख्य सचिव पहले ही इस पर अपना जवाब दे चुके हैं।"


केंद्र ने पश्चिम बंगाल में जारी हिंसा पर रविवार को "गहरी चिंता" व्यक्त करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव होने के बाद भी जारी "बेरोकटोक हिंसा"  राज्य सरकार की नाकामी को दिखाता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed