फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mamata banerjee said 20 bridges in kolkata and howrah past expiry dates

प. बंगाल: सिलीगुड़ी में पुल गिरा, सीएम बोलीं- कोलकाता में 'एक्सपायरी डेट' पार चुके हैं 20 पुल

Fri, 07 Sep 2018 10:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Updated Fri, 07 Sep 2018 10:18 AM IST
विज्ञापन
Mamata banerjee said 20 bridges in kolkata and howrah past expiry dates
Siliguri bridge collapse

कोलकाता के माझेरहाट इलाके में मंगलवार को हुए पुल हादसे के बाद शुक्रवार को भी सिलीगुड़ी में भी एक पुल गिर गया है। पुल पर एक ट्रक फंसा हुआ है। हालांकि हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। 

विज्ञापन


वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा है कि बंगाल के जुड़वां शहर कहे जाने वाले कोलकाता और हावड़ा में करीब 20 पुल ऐसे हैं जो कमजोर और असुरक्षित हैं क्योंकि वो अपनी एक्सपायरी डेट पार कर चुके हैं। उन्होंने ऐसे पुलों पर 10 और 20 पहियों वाले लंबे ट्रकों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संतरागाछी (हावड़ा), अल्टडंगा, सियालदह, बेल्गछिया और ढकुरीया जैसे पुल और फ्लाईओवर अपनी एक्सपायरी डेट पार कर चुके हैं, लेकिन फिर भी उन पर आवाजाही जारी है। सिविल इंजीनियरों ने बताया कि 'एक्सपायरी डेट' से शायद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का मतलब पुल के जीवनकाल को लेकर है, क्योंकि आमतौर पर पुलों की उम्र 50 साल ही होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंजीनियरों के मुताबिक, इस अवधि की गणना ऐतिहासिक डाटा जैसे भूकंप और हवा की गति और भार के अनुमानों जैसे कि वाहन यातायात में वृद्धि के रूप में की जाती है। 


इन संरचनाओं के जीवन को बढ़ाने और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ममता बनर्जी ने कहा कि सरकार उन पुलों पर अतिरिक्त लंबे और भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा रही है। इसके अलावा ट्रकों की ओवरलोडिंग पर भी सख्ती से नजर रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि ट्रकों की लोडिंग की सीमा नौ टन है, लेकिन फिर भी कुछ लोग 15 टन सामान के साथ पुलों पर चल रहे हैं। मैंने पुलिस से इसपर रोक लगाने के लिए कहा है, ताकि पुलों को सुरक्षित रखा जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed