फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mamata banerjee reached nandigram file her nomination 10 march in haldia

नंदीग्राम: ममता ने मंच पर पढ़ा चंडी पाठ, शिवरात्रि पर जारी करेंगी पार्टी का मैनिफेस्टो

Tue, 09 Mar 2021 03:27 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नंदीग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नंदीग्राम Published by: कुमार संभव Updated Tue, 09 Mar 2021 03:27 PM IST
विज्ञापन
Mamata banerjee reached nandigram file her nomination 10 march in haldia
ममता बनर्जी - फोटो : पीटीआई

पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम एक बार फिर रण बनता जा रहा है। दरअसल, राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस बार नंदीग्राम से चुनाव लड़ने का एलान किया है। इसके मद्देनजर वह आज (9 मार्च) नंदीग्राम पहुंच गई हैं और कल यानी 10 मार्च को अपना नामांकन दाखिल करेंगी। बता दें कि नंदीग्राम में ममता बनर्जी का सीधा मुकाबला भाजपा के सुवेंदु अधिकारी से है, जिन्होंने मुख्यमंत्री को 50 हजार वोटों से हराने का दावा किया है। गौरतलब है कि ममता बनर्जी ने नंदीग्राम में मंच पर चंडी पाठ पढ़ा। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं अपना नाम भूल सकती हूं, लेकिन नंदीग्राम नहीं। इस दौरान उन्होंने शिवरात्रि पर पार्टी का मैनिफेस्टो जारी करने का एलान किया। 

विज्ञापन

यह है ममता बनर्जी का प्लान

जानकारी के मुताबिक, ममता बनर्जी अगले तीन दिन नंदीग्राम में ही रहेंगी। इस दौरान वह आम जनता से संपर्क करेंगी और उन्हें टीएमसी सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की जानकारी देंगी। साथ ही, लोगों को तृणमूल कांग्रेस के पक्ष में मोड़ने की कोशिश करेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दीदी ने कही यह बात

नंदीग्राम में अपने भाषण के दौरान ममता बनर्जी ने कहा कि कोई-कोई बंटवारा करने की कोशिश करेगा, लेकिन ऐसे लोगों की बात मत सुनना। मैं अपना नाम भूल सकती हूं, लेकिन नंदीग्राम नहीं। ममता बनर्जी बोलीं कि मैं गांव की बेटी हूं। नंदीग्राम सीट खाली हुई, इसलिए यहां से लड़ रही हूं। मैं सिंगूर और नंदीग्राम को साथ लाई हूं। दीदी ने कहा कि आपको याद रखना होगा कि मैं किस तरह यहां पहुंची हूं। 


विज्ञापन

'मुझ पर काफी अत्याचार हुए'

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नंदीग्राम में कहा कि आंदोलन के दौरान मुझ पर काफी अत्याचार हुए। मुझे नंदीग्राम आने से रोका गया, लेकिन अत्याचार के बावजूद मैं रास्ते से नहीं हटी। मैं नंदीग्राम के आंदोलन को पूरे बंगाल में ले गई। आपने मुझे स्वीकारा, इसलिए मैं नंदीग्राम आई। सिंगूर के बाद नंदीग्राम का ही आंदोलन हुआ। मैंने पहले से ही सोच रखा था कि नंदीग्राम से ही चुनाव लड़ूंगी। जब आप कहेंगे, तभी नामांकन दाखिल करूंगी। मैं बंगाल की बेटी हूं, बाहरी कैसे हो सकती हूं। आप नहीं चाहेंगे तो मैं नंदीग्राम से नहीं लड़ूंगी। 

नंदीग्राम आंदोलन भी किया जिक्र

ममता बनर्जी ने अपने भाषण के दौरान नंदीग्राम में हुए किसानों के आंदोलन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान गोलियां चलाई गईं और लाठियां बरसाई गईं। मेरी गाड़ी पर भी गोलियां चलाई गई थीं। 

ममता ने किया चंडी पाठ

रैली में भाषण के दौरान ममता बनर्जी ने चंडी पाठ भी किया। उन्होंने नंदीग्राम में मंच पर कई मंत्रों का उच्चारण किया। साथ ही, लोगों से 'खेला होबे' का नारा भी लगवाया। ममता बनर्जी ने कहा कि मैं हिंदू हूं। मुझे हिंदुत्व न सिखाएं और न ही मेरे साथ हिंदुत्व कार्ड खेलें। हम हर धर्म के लोगों को साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे। 

शिवरात्रि पर जारी होगा घोषणा पत्र

ममता बनर्जी ने नंदीग्राम के मंच से तृणमूल कांग्रेस के घोषणा पत्र को जारी करने की तारीख भी बताई। ममता बनर्जी ने कहा कि पार्टी का घोषणा पर शिवरात्रि के दिन यानी 11 मार्च को जारी होगा। हालांकि, उससे पहले दीदी नंदीग्राम में ही भोलेनाथ की पूजा भी करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed