फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mamata banerjee likely to move censure motion in west bengal assembly over jai shri ram slogan tmc bjp congress cpi

'जय श्री राम' के नारे से भड़कीं ममता विधानसभा में लाएंगी निंदा प्रस्ताव, कांग्रेस, सीपीएम नहीं करेंगे समर्थन

Thu, 28 Jan 2021 08:30 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 28 Jan 2021 08:30 AM IST
विज्ञापन
mamata banerjee likely to move censure motion in west bengal assembly over jai shri ram slogan tmc bjp congress cpi
ममता बनर्जी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान लगे 'जय श्री राम' के नारे से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इतनी भड़की हुई हैं कि वे इसके खिलाफ विधानसभा में आज निंदा प्रस्ताव लाने वाली हैं। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने नारे को नेताजी और मुख्यमंत्री का अपमान बताते हुए सोमवार को कहा था कि वह विधानसभा में निंदा प्रस्ताव ला सकती है। हालांकि नारे को लेकर ममता का समर्थन करने वाली कांग्रेस और सीपीएम पार्टियों का दो टूक कहना है कि वे निंदा प्रस्ताव का समर्थन नहीं करेंगी।

विज्ञापन


कांग्रेस और सीपीएम ने बुधवार को कहा कि वे ‘जय श्री राम’ का नारा लगाए जाने के खिलाफ टीएमसी की तरफ से विधानसभा में लाए जाने वाले निंदा प्रस्ताव का समर्थन नहीं करेंगे। दोनों दलों के नेताओं ने कहा कि अगर यह प्रस्ताव लाया जाता है तो दोनों दल तब तक इसका समर्थन नहीं करेंगे जब तक कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी स्वयं प्रदेश में संविधान एवं विपक्ष का सम्मान सुनिश्चित नहीं करती हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- नए कृषि कानूनों के खिलाफ विधानसभा में आज प्रस्ताव पेश करेगी ममता बनर्जी सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन


नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में ‘जय श्री राम’ के नारे लगने के बाद तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी ने 23 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में समारोह को संबोधित करने से मना कर दिया था। कांग्रेस ने ममता बनर्जी का समर्थन करते हुए कहा था कि इस तरह नारेबाजी करना मुख्यमंत्री का अपमान है जबकि माकपा ने इसे राज्य के लिए अपमान जनक करार दिया था।



बता दें कि राज्य विधानसभा का दो-दिवसीय विशेष सत्र बुधवार से शुरू हुआ है। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार ने यह विशेष सत्र केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रस्ताव पास करने और आंदोलनकारी किसानों के मुद्दे पर चर्चा के लिए बुलाया है। आज सत्र का आखिरी दिन है। टीएमसी की तरफ से आज 'जय श्री राम' के नारे लगाए जाने के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed