{"_id":"5e4c4abd8ebc3ef2744f3e1b","slug":"mamata-banerjee-government-decides-to-provide-prashant-kishore-z-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: ममता सरकार का फैसला- प्रशांत किशोर को मिलेगी ‘जेड’ सुरक्षा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: ममता सरकार का फैसला- प्रशांत किशोर को मिलेगी ‘जेड’ सुरक्षा
Wed, 19 Feb 2020 02:07 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 19 Feb 2020 02:07 AM IST
विज्ञापन
प्रशांत किशोर
- फोटो : पीटीआई
पश्चिम बंगाल सरकार ने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर को जेड श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराने का फैसला किया है। सरकारी सूत्रों ने बताया कि खुफिया विभाग की एक रिपोर्ट के आधार पर यह फैसला किया गया है।
विज्ञापन
इसमें आशंका जताई गई थी कि विपक्षी राजनीतिक दल प्रशांत किशोर पर हमला करा सकते हैं। सरकारी सूत्रों ने बताया कि गृह विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सारी औपचारिकताएं भी पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन
प्रशांत किशोर ने हालांकि अब तक इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है। लेकिन यह अटकलें तेज हो गई हैं कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले वह तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
इस बीच विपक्ष ने राज्य सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाया है। माकपा विधायक दल के नेता सुजन चक्रवर्ती ने सवाल किया कि प्रशांत किशोर का बंगाल के लोगों से कोई लेना-देना नहीं है। ऐसे में सरकारी खर्च पर उनको जेड श्रेणी की सुरक्षा क्यों मुहैया कराई जा रही है।