सीएम ममता ने साधा केंद्र पर निशाना, बोलीं- आयुष्मान भारत में 40 फीसदी देकर पूरा क्रेडिट लेना चाहते हैं
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। सीएम ममता ने कहा कि आयुष्मान भारत में, वे (केंद्र) केवल 40 प्रतिशत देंगे, और पूरा क्रेडिट लेंगे। जबकि स्वास्थ्य साथी योजना से लोगों को शत-प्रतिशत मदद मिल रही है। ममता ने आगे कहा कि कोई भी प्रवासी श्रमिक पश्चिम छोड़कर बंगाल नहीं गया। क्यों? क्योंकि हम लोगों की परवाह करते हैं।
No migrant labour left West Bengal. Why? Because we care for people. Show me any state that gives 100% free ration for a year...BJP South Kolkata president & his mother were affected by COVID. BJP office didn’t help even when he asked. I took initiative & got them admitted: WB CM https://t.co/3nPYcoYgc9 pic.twitter.com/1bmfMZMncl
— ANI (@ANI) July 8, 2020विज्ञापन
ममता बनर्जी ने आगे कहा कि मुझे कोई भी एक राज्य दिखाएं जो एक वर्ष के लिए 100 फीसदी मुफ्त राशन देता है... भाजपा दक्षिण कोलकाता के अध्यक्ष और उनकी मां कोरोना से प्रभावित थे। भाजपा कार्यालय ने मांगने पर भी उनकी मदद नहीं की। मैंने पहल की और उन्हें अस्पताल में भर्ती कर लिया गया।