फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mamata Banerjee attacks BJP on Maharashtra Governor impose President rule

महाराष्ट्र: ममता का राज्यपाल पर निशाना, कुछ लोग भाजपा मुखपत्र की तरह कर रहे काम

Thu, 14 Nov 2019 05:40 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Thu, 14 Nov 2019 05:40 PM IST
विज्ञापन
Mamata Banerjee attacks BJP on Maharashtra Governor impose President rule
ममता बनर्जी (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन की सिफारिश करने के लिए राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पर निशाना साधा है। ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि संवैधानिक पदों पर बैठे कुछ लोग भाजपा के मुखपत्र की तरह काम कर रहे हैं। आपने मेरे राज्य में भी लोगों को एक समानांतर सरकार चलाने की कोशिश करते देखा होगा।

विज्ञापन

 


ममता ने कहा कि संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों को केंद्र सरकार को समर्थन नहीं देना चाहिए और केंद्र को भी इसका ध्यान रखना चाहिए। ममता ने कहा, मैं आमतौर पर संवैधानिक पदों पर टिप्पणी नहीं करती, लेकिन कुछ लोग भाजपा के मुखपत्र की तरह काम कर रहे हैं। मेरे राज्य में भी आपने देखा है कि क्या चल रहा है, वे एक समानांतर प्रशासन चलाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें लोगों द्वारा चुनी जाती हैं और संघीय ढांचे को संविधान के अनुसार काम करना चाहिए। उन्हें (सरकारों को) काम करने दिया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed