{"_id":"5d1db3228ebc3e3ccb256a73","slug":"mamata-banerjee-and-nusrat-jahan-flag-off-jagannath-rath-yatra-mp-said-i-respect-all-religion","type":"story","status":"publish","title_hn":"ममता के साथ नुसरत जहां ने की पूजा, बोलीं- मैं पैदायशी मुसलमान लेकिन हर धर्म का सम्मान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ममता के साथ नुसरत जहां ने की पूजा, बोलीं- मैं पैदायशी मुसलमान लेकिन हर धर्म का सम्मान
Thu, 04 Jul 2019 05:16 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Sneha Baluni
Updated Thu, 04 Jul 2019 05:16 PM IST
विज्ञापन
ममता बनर्जी-नुसरत जहां
- फोटो : ANI
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कोलकाता के इस्कॉन मंदिर में पूजा-अर्चना की। यहां बनर्जी के साथ नवनिर्वाचित सांसद और बंगाली फिल्मों की अभिनेत्री नुसरत जहां भी मौजूद थीं। आज देश के कई हिस्सों में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जा रही है। कोलकाता में भी यात्रा निकाली जा रही है। आयोजकों ने नुसरत को मुख्य अतिथि के तौर पर हिस्सा लेने के लिए बुलाया।
विज्ञापन
नुसरत अपने पति निखिल जैन के साथ पहुंची। ममता के साथ नुसरत ने भी पंडाल में पूजा-अर्चना की। नुसरत 2019 के लोकसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर बसीरहाट सीट से जीतकर पहली बार संसद पहुंची हैं। इस दौरान उन्होंने जारी विवाद पर जवाब भी दिया। उन्होंने कहा, 'मैं पैदायशी मुसलमान हूं। मुझे लेकर बेवजह विवाद फैलाया जा रहा है। मैं हर धर्म का सम्मान करती हूं।'
विज्ञापन
#WATCH Kolkata: West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee and TMC MP Nusrat Jahan flag off #JagannathRathYatra pic.twitter.com/Qf0hgyVeXu
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 4, 2019
इस्कॉन मंदिर में पूजा-अर्चना करने से पहले ममता ने ट्विटर पर रथायात्रा की बधाई दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'रथयात्रा के शुभ अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई। जय जगन्नाथ।' टीएमसी सांसद ने हाल ही में अपने प्रेमी निखिल जैन से शादी की है। शादी के कारण वह विवादों में घिर गई हैं क्योंकि वह मुसलमान हैं और उन्होंने जैन रीति-रिवाज से शादी की है।
सांसद के तौर पर जब नुसरत शपथ लेने के लिए लोकसभा पहुंची थीं तब भी वह काफी चर्चा में रही थीं। इसकी वजह थी मांग में सिंदूर और हाथ में चूड़ा। उन्होंने सद्भावना का संदेश दिया जो लोगों को पसंद नहीं आया। कुछ मौलवियों ने नुसरत के खिलाफ फतवा जारी किया था लेकिन उन्होंने उन्हें करारा जवाब देते हुए कहा कि वह हर धर्म का सम्मान करती हैं।
