फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mamata Banerjee alleged Amit Shah was responsible for the attacks on TMC Leader Including Her Nephew Abhishek Banerjee

सियासत: ममता बोलीं- तृणमूल नेताओं पर हमले के पीछे शाह का हाथ, हम इससे डरने वाले नहीं

Mon, 09 Aug 2021 01:15 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 09 Aug 2021 01:15 PM IST
सार

कोलकाता के अस्पताल में इलाज करा रहे घायल तृणमूल कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा त्रिपुरा, असम, उत्तर प्रदेश में अराजक सरकार चला रही है। हम अभिषेक और अन्य पार्टी नेताओं पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हैं।

विज्ञापन
Mamata Banerjee alleged Amit Shah was responsible for the attacks on TMC Leader Including Her Nephew Abhishek Banerjee
घायलों का हालचाल जानने अस्पताल पहुंची पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी। - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर बड़े आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में उनके भतीजे और तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी समेत अन्य छात्र नेताओं पर हुए हमले के लिए शाह जिम्मेदार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे इन सब हरकतों से डरने वाली नहीं हैं। उन्होंने भाजपाशासित त्रिपुरा में अभिषेक और अन्य नेताओं पर अलग-अलग जगह हुए हमलों के एक दिन बाद यह आरोप लगाया। बता दें कि त्रिपुरा में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले टीएमसी अपनी जमीन तलाशने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन


कोलकाता के अस्पताल में इलाज करा रहे घायल कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद ममता ने कहा कि भाजपा त्रिपुरा, असम, उत्तर प्रदेश और जहां भी उनकी सरकार है, वहां अराजकता फैला रही है। हम अभिषेक और अन्य पार्टी नेताओं पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हैं। ऐसे हमले केंद्रीय गृह मंत्री के सपोर्ट के बिना मुमकिन नहीं हैं। त्रिपुरा पुलिस के सामने हुई इस घटना के पीछे उनका ही हाथ है। इसीलिए पुलिस पूरी घटना के दौरान मूकदर्शक बनी रही। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री में इस तरह के हमलों का आदेश देने का दुस्साहस नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

टीएमसी नेताओं का आरोप- भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमला किया

पिछले दिनों टीएमसी के तीन युवा नेताओं, देबांग्शु भट्टाचार्य, सुदीप राहा और जया दत्ता पार्टी के काम से त्रिपुरा गए थे। इस दौरान रास्ते में रोककर इन लोगों पर हमला किया गया। युवा नेताओं ने आरोप लगाया कि उनकी कारों को अंबासा रोड पर रोका गया और हमला किया गया। 

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अगरतला के बाद धर्मनगर में गोलियां चलाई गईं और एक टीएमसी कार्यालय में तोड़फोड़ की गई। पिछले दिनों अभिषेक बनर्जी को भी काले झंडे दिखाए गए थे। आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ता ने उनकी कार पर डंडे से हमला किया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बीते दिन 12 टीएमसी नेता हुए थे गिरफ्तार

इसके बाद राज्य के खोवई जिले में तृणमूल के 14 नेताओं और कार्यकर्ताओं को कोरोना नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इनमें भाजपा कार्यकर्ताओं के कथित हमलों में घायल कार्यकर्ता भी शामिल हैं। पार्टी की त्रिपुरा इकाई के प्रवक्ता आशीष लाल सिंह ने कहा कि टीएमसी कार्यकर्ताओं को खोवाई में सीजेएम अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत दे दी गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed