{"_id":"5d341c598ebc3e6ca56c3697","slug":"mamata-banerjee-address-a-rally-in-dharamtala-attacks-on-bjp-for-lok-sabha-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"ममता का भाजपा पर हमला, कहा- बंगाल में कुछ सीटें जीतकर हमें डरा रहे हैं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ममता का भाजपा पर हमला, कहा- बंगाल में कुछ सीटें जीतकर हमें डरा रहे हैं
Sun, 21 Jul 2019 01:56 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 21 Jul 2019 01:56 PM IST
विज्ञापन
ममता बनर्जी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रदेश में मनाए जाने वाले 'शहीद दिवस' पर धर्मतला में एक रैली को संबोधित किया। रैली में बोलते हुए ममता ने कहा कि मैं चुनाव आयोग से मतपत्र के माध्यम से पंचायत और नगर पालिका चुनाव कराने का अनुरोध करूंगी।
विज्ञापन
ममता ने आगे कहा कि लोकसभा चुनाव में उन्होंने (भाजपा) धोखे से जीत हासिल की। ईवीएम, सीआरपीएफ, केंद्रीय पुलिस और चुनाव आयोग का उपयोग करने के बाद भी वो सिर्फ 18 सीट ही प्रदेश में जीत पाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कुछ सीटें हासिल करके वे हमारे पार्टी कार्यालयों पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं और हमारे लोगों की पिटाई कर रहे हैं। बता दें कि 1993 में मेयो रोड पर विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलियों से 13 लोगों की मौत हो गई थी। तब से इस दिन को शहीद दिवस के रूप में बंगाल में मनाया जाता है।
विज्ञापन
West Bengal Chief Minister, Mamata Banerjee: I will request the Election Commission to conduct Panchayat and Municipal elections through ballot paper. https://t.co/fj7jmTjwU2
— ANI (@ANI) July 21, 2019