फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Malls multiplexes restaurants may reopen at 50 percent capacity in Maharashtra uddhav thackrey government

महाराष्ट्र: मॉल्स, मल्टीप्लेक्स और रेस्टोरेंट खोलने की तैयारी शुरू, 50 फीसदी क्षमता के साथ दी जाएगी इजाजत

Fri, 30 Jul 2021 10:29 AM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: कुमार संभव Updated Fri, 30 Jul 2021 10:29 AM IST
सार

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और राज्य की कोविड-19 टास्क फोर्स के सदस्यों से मुलाकात की। इस दौरान उन 25 जिलों में राहत देने को लेकर चर्चा की गई, जहां कोरोना की संक्रमण दर काफी कम हो चुकी है।

विज्ञापन
Malls multiplexes restaurants may reopen at 50 percent capacity in Maharashtra uddhav thackrey government
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

महाराष्ट्र में भी कोरोना का कहर लगातार कम हो रहा है। इसके चलते राज्य में मॉल्स, मल्टीप्लेक्स और रेस्टोरेंट 50 फीसदी क्षमता के साथ खोलने की तैयारी शुरू हो गई है। इस संबंध में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने गुरुवार (29 जुलाई) को स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। साथ ही, कोविड-19 टास्क फोर्स के सदस्यों से भी चर्चा की। इस दौरान मुंबई समेत उन 25 जिलों में राहत देने को लेकर बातचीत की गई, जहां कोरोना की संक्रमण दर काफी कम हो चुकी है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि प्रतिबंध हटाने को लेकर कुछ दिन में आदेश जारी किया जा सकता है। 

विज्ञापन

लोकल ट्रेनों को लेकर जल्द होगा फैसला

जानकारी के मुताबिक, मुंबई लोकल ट्रेनों में आम लोगों के सफर करने को लेकर रेलवे अधिकारियों से सरकार जल्द चर्चा करेगी। दरअसल, ट्रेनों में उन्हीं लोगों को सफर की इजाजत देने की मांग की जा रही है, जो वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके हैं। हालांकि, सरकार अन्य लोगों के लिए भी ट्रेनों की सर्विस शुरू करने पर विचार कर रही है। बताया जा रहा है कि यात्रियों के टीकाकरण प्रमाणपत्रों की जांच बड़ी चुनौती बन सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले 24 घंटे में मिले सात हजार से ज्यादा नए मामले

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में गुरुवार (29 जुलाई) को कोरोना वायरस संक्रमण के 7,242 नए मामले दर्ज किए गए। वहीं, 190 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। राज्य में संक्रमण के कुल मामले अब 6,290,156 हो चुके हैं और 132,335 लोगों की मौत हुई है। महाराष्ट्र में इस वक्त 78,562 मामले सक्रिय हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में 190,182 सैंपल लिए गए। यहां पॉजिटिविटी रेट अब 3.8 फीसदी हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed