महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे बोले, मुंबई में 24 घंटे खुलेंगे मॉल और भोजनालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा है कि मुंबई में सातों दिन और 24 घंटे दुकान, मॉल, मल्टीप्लेक्स और भोजनालय खुले रहा करेंगे। ठाकरे ने कहा कि शुरुआत में प्रयोगात्मक आधार पर इन्हे संचालित किया जाएगा। इसे 26 जनवरी से लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह निर्णय कल बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) और पुलिस अधिकारियों के साथ एक बैठक में लिया गया।
Maharashtra Tourism Minister Aaditya Thackeray: Malls, multiplexes, shops&eateries to operate 24x7 in gated communities of Mumbai on an experimental basis. It will be implemented from January 26. The decision was taken in a meeting with BMC and Police officials yesterday. (17.01) pic.twitter.com/zxsubHoCrg
— ANI (@ANI) January 17, 2020विज्ञापन
आदित्य ठाकरे ने बीएमसी कमिश्नर और मुंबई पुलिस कमिश्नर के साथ बैठक की थी। इस बैठक में मॉल, मल्टीप्लेक्स और रेस्तरां के कई अन्य प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। बीएमसी और मुंबई पुलिस की ओर से 20 से ज्यादा ऐसे प्रतिष्ठानों की अनुमति दी है जो अब मॉल और मल्टीप्लेक्स पूरे 24 घंटे खोले रख सकते हैं।
बताया जा रहा है कि 20 से ज्यादा प्रतिष्ठानों ने पूरे 24 घंटे मॉल, रेस्तरां और मल्टीप्लेक्स खोले जाने को लेकर अपनी रुचि दिखाई और वो इससे जुड़ी सभी प्रक्रियाओं का पालन करने को राजी हैं। बीएमसी के कमिश्नर प्रवीण परदेशी ने शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने इसे लेकर पहले ही प्रस्ताव जारी किया था। अब बीएमसी ने मॉल और होटल को 24 घंटे और सातों दिन खुले रहने की इजाजत दे दी है।