फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mallikarjun Kharge writes to PM Modi over lokpal Selection Committee 

खड़गे का पीएम को खत, लोकपाल चयन समिति की बैठक में शामिल होने से फिर किया इंकार

Thu, 19 Jul 2018 04:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 19 Jul 2018 04:19 PM IST
विज्ञापन
Mallikarjun Kharge writes to PM Modi over lokpal Selection Committee 
कांग्रेस नेता मल्लिकाअर्जुन खड़गे
कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर लोकपाल चयन समिति की बैठक में शामिल होने से इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस पैनल में शामिल होने के लिए नेता प्रतिपक्ष का नाम तय है। और कांग्रेस पार्टी को नेता प्रतिपक्ष का पद नहीं दिया गया है। 
विज्ञापन


खड़गे ने कहा कि 'लोकपाल अधिनियम 2013 के तहत कांग्रेस को सदस्य का दर्जा मिले बिना उनके बैठक में जाने का कोई औचित्य नहीं है क्योंकि उनके पास कोई अधिकार नहीं होगा। न तो वे अपनी कोई राय रख सकेंगे और न ही मताधिकार होगा।'
विज्ञापन

 

गौरतलब है कि लोकसभा में कांग्रेस विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी जरूर है लेकिन पर्याप्त सांसद संख्या न होने की वजह से उसके किसी नेता को नेता-प्रतिपक्ष का पद नहीं दिया गया है। यही वजह है कि पहले भी कई बार कांग्रेस लोकपाल समिति की बैठकों का बहिष्कार कर चुकी है। उल्लेखनीय है कि 1 मार्च और 10 अप्रैल को भी खड़गे ने इस बैठक में शामिल होने से इंकार कर दिया था। प्रधानमंत्री को लिखी चिट्ठी में उन्होंने स्पष्ट किया है कि इस आमंत्रण का अर्थ यह है कि उनकी पुरानी चिट्ठियों पर किसी ने ध्यान नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed