{"_id":"611c2cfeec671a41b44d63e6","slug":"mallikarjun-kharge-says-in-the-rajya-sabha-the-center-used-women-marshals-to-implicate-opposition-mps","type":"story","status":"publish","title_hn":"मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार कसा तंज कहा- राज्यसभा में केंद्र ने विपक्षी सांसदों को फंसाने के लिए किया महिला मार्शल का इस्तेमाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार कसा तंज कहा- राज्यसभा में केंद्र ने विपक्षी सांसदों को फंसाने के लिए किया महिला मार्शल का इस्तेमाल
Wed, 18 Aug 2021 03:11 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 18 Aug 2021 03:11 AM IST
सार
- खरगे ने एक साक्षात्कार में कहा, मझे उम्मीद थी कि सभापति वेंकैया नायडू तरह किसी पार्टी पर आरोप मढ़े जाने के मामले में निष्पक्ष भूमिका निभाएंगे
विज्ञापन
कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मानसून सत्र के आखिरी दिन राज्यसभा में महिला मार्शलों के इस्तेमाल पर विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को सरकार पर निशाना साधा। खरगे ने कहा, सरकार ने विपक्षी सांसदों को फंसाने के लिए महिला मार्शलों का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
खरगे ने एक साक्षात्कार में कहा, मझे उम्मीद थी कि सभापति वेंकैया नायडू तरह किसी पार्टी पर आरोप मढ़े जाने के मामले में निष्पक्ष भूमिका निभाएंगे। भाजपा अब अपना असली रंग दिखाने लगी है। दोनों सदनों में बहुमत हासिल कर चुकी यह पार्टी अब अपने मनमाने एजेंडे के तहत संसद चलाना चाहती है।
विज्ञापन
खरगे ने कहा, बिलों को बिना चर्चा के थोपने और उन्हें पारित कराने का खतरनाक खेल यह सरकार खेल रही है। सरकार ने विपक्ष को बदनाम करने की साजिश के तहत महिला मार्शलों को राज्यसभा में तैनात किया ताकि अगर कुछ गलत हो तो विपक्षी सांसदों पर इसका आरोप मढ़कर उन्हें बदनाम किया जाए।
विज्ञापन
सरकार ने राज्यसभा को किले में बदल दिया और बीमा संशोधन बिल को पास करा लिया। असल में सरकार इस पर कोई चर्चा चाहती ही नहीं थी, क्योंकि वह सरकारी बीमा कंपनी की कमान अपने किसी दोस्त के हाथ में थमाना चाहती है।
कार्रवाई की धमकी पर खरगे ने कहा, जब कार्रवाई होगी तब देखेंगे। उस हंगामे में कई विपक्षी सांसद भी चोटिल हुए हैं। हम उम्मीद करते हैं कि सभापति निष्पक्ष फैसला लेंगे।